कॉमेडियन कपिल शर्मा डैडी बनने वाले हैं। वे अपनी पत्नी के साथ दस दिनों की छुट्टी के लिए कनाडा रवाना होने वाले हैं।


मुंबई. कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पिछले साल अपने शो के दूसरे सीजन के साथ टीवी पर शानदार वापसी की थी। तभी से वह लगातार बिजी है। अब खबरें आ रही है कि वह जल्द ही एक छोटे ब्रेक पर जाने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ प्रेग्नेंट हैं और कमीडियन उनके साथ कुछ समय बिताने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, कपिल की ओर से उनके ब्रेक पर जाने की पुष्टि नहीं की गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कपिल और गिन्नी दिसंबर में अपने बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, दोनों दस दिनों की छुट्टी के लिए कनाडा रवाना होने वाले हैं। कपिल के बिजी शेड्यूल के कारण यह दोनों शादी के बाद प्रॉपर हनीमून पर नहीं जा पाए थे । कपिल ने पिछले साल 12 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी की थी। यह शादी के बाद उनकी पहली छुट्टी होगी। कपिल अपने शो के एपिसोड्स की शूटिंग पहले ही कर लेंगे, ताकि उनका काम ज्यादा प्रभावित न हो। 

कपिल के पिता बनने की खबर का खुलासा तब हुआ था, जब एक्टर अनुपम खेर कपिल के शो पर पहुंचे थे। पिछले दिनों अनुपन खेर कपिल के शो पर आए थे, तब उन्होंने कहा था कि कपिल का जो बच्चा होगा, वह बहुत नॉटी होने वाला है या वाली है। इसके बाद अनुपम कपिल से उनके पिता बनने को लेकर सवाल किया था। तब अनुपम के सवाल का कपिल जवाब नहीं दे पाए थे। अनुपम ने कई बार कपिल से पूछा था कि खबर क्या है? अनुपम के इस सवाल का कपिल जवाब देते हुए कहा था कि बस आप सबकी ब्लेसिंग्स चाहिए। 

2007 में "द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज" जीतने के बाद से ही कपिल को कॉमेडी का बादशाह माना गया है। इसके साथ ही उन्होनें मूवीज में भी काम किया है। उनकी पहली मूवी "किस किस को प्यार करूँ"ने दर्शकों को पसंद आई थी। 2014 लोकसभा चुनाव में उनको दिल्ली इलेक्शन कमीशन ने ब्रांड एबेस्डर बनाया था।