हेमा मालिनी ने अपने करियर की शुरुआत 1968 में आई फिल्म सपनों के सौदागर से की थी। इस फिल्म उनके हीरो राज कपूर (raj kapoor) थे, जो उस वक्त उनसे दोगुनी उम्र के थे। हालांकि, इस फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। लेकिन कम ही लोग जानते है कि इस फिल्म में डेब्यू करने से पहले उन्होंने एक तमिल मैगजीन के लिए खास फोटोशूट करवाया था। हेमा करीब 55 साल पुरानी इस फोटो को अपनी बायोग्राफी में जोड़ना चाहती थीं, लेकिन उस वक्त उन्हें यह नहीं मिली। लेकिन शनिवार को जब यह फोटो उनके हाथ लगी तो वे खुश से झुम उठी और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करने से खुद को नहीं रोक सकीं। 

मुंबई. 72 साल की हेमा मालिनी (hema malini) ने अपने करियर की शुरुआत 1968 में आई फिल्म सपनों के सौदागर से की थी। इस फिल्म उनके हीरो राज कपूर (raj kapoor) थे, जो उस वक्त उनसे दोगुनी उम्र के थे। हालांकि, इस फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। लेकिन कम ही लोग जानते है कि इस फिल्म में डेब्यू करने से पहले उन्होंने एक तमिल मैगजीन के लिए खास फोटोशूट करवाया था। हेमा करीब 55 साल पुरानी इस फोटो को अपनी बायोग्राफी में जोड़ना चाहती थीं, लेकिन उस वक्त उन्हें यह नहीं मिली। लेकिन शनिवार को जब यह फोटो उनके हाथ लगी तो वे खुश से झुम उठी और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करने से खुद को नहीं रोक सकीं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। बता दें कि हेमा, धर्मेंद्र (dharmendra) की दूसरी पत्नी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


हेमा ने अपनी पोस्ट में लिखा- मैं कई सालों से अपनी इस खास फोटो को ढूंढ रही थी। यह एक तमिल मैगजीन के लिए खासतौर पर किया गया एक फोटोशूट था। मुझे नाम याद नहीं लेकिन मुझे यह याद है कि एवीएम स्टूडियो में इसकी शूटिंग हुई थी। राज कपूर साहब के साथ सपनों का सौदागर में डेब्यू करने से पहले, उस वक्त मेरी उम्र 14 या 15 साल रही होगी। मैं इसे अपनी बायोग्राफी 'बियॉन्ड द ड्रीमगर्ल' में जोड़ना चाहती थी जब राइटर राम कमल मुखर्जी उसे लिख रहे थे। लेकिन दुख की बात है कि इस फोटो को उस वक्त हम नहीं ढूंढ पाए। आखिरकार मुझे यह मिल ही गई इसलिए मैं बेहद खुश हूं और अब मैं आपके साथ इसे शेयर कर रही हूं।


पिछले महीने यानी अक्टूबर में हेमा ने अपना 72वां जन्मदिन मनाया था। इस खास मौके पर उनके चाहने वालों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं, पत्नी के जन्मदिन के मौके पर पति धर्मेंद्र लोनावला फॉर्महाउस से मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने पत्नी को अपने हाथों से केक खिलाया। इस मौके पर हेमा बेहद खुश नजर आई। हेमा के बर्थडे पर उनकी दोनों बेटियों ने भी उन्होंने बर्थडे विश किया। ईशा और अहाना ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर मां के साथ फोटोज शेयर की। हेमा ने इस अवसर पर पति धर्मेंद्र के साथ रिश्ते को लेकर काफी बातें की थी, और उन्होंने कई सारे खुलासे भी किए थे।