Shabaash mithu trailer: सोमवार,  20 जून को शाबाश मिथु का ट्रेलर रिलीज हो गया। ट्रेलर में तापसी पन्नू क्रिकेट की दिग्गज मिताली राज की भूमिका में नजर आ रही है।

मुंबई : भारत में सिर्फ पुरुष क्रिकेट ही नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट की दीवानगी भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड भी ना सिर्फ पुरुष क्रिकेटर्स की बायोपिक बना रहा है बल्कि महिला क्रिकेटरों पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए उन पर फिल्में बनाई जा रही है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान रही मिताली राज (mitali raj) पर बनाई गई फिल्म शाबाश मिथू (Shabaash mithu) का ट्रेलर आज रिलीज किया गया। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर्स ताप्सी पन्नू (Taapsee Pannu) मिताली राज के किरदार में बेहद प्रभावी लग रही हैं। वहीं इस फिल्म का ट्रेलर भी काफी पसंद किया जा रहा है। आइए आपको भी दिखाते शाबाश मिथू का यह ट्रेलर...

तापसी ने शेयर किया फिल्म का ट्रेलर
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाबाश मिथू का ट्रेलर शेयर किया और लिखा कि 'मिताली राज
आप नाम जानते हैं, अब उसके पीछे की कहानी देखने के लिए तैयार हो जाइए जो उसे लीजेंड बनाती है। "द जेंटलमैन्स गेम" को फिर से परिभाषित करने वाली महिला, उन्होंने अपनी कहानी बनाई और मैं इसे आपके पास लाने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं।' बता दें कि इस फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के जीवन को बखूबी दिखाया गया है कि कैसे बचपन से लेकर उन्होंने क्रिकेट खेलने का सपना देखा और इसे पूरा कर ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनीं बल्कि दुनिया में महिला क्रिकेट को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचाया। फिल्म का एक ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है और 1 घंटे के अंदर है यह तेजी से वायरल हो गया।

View post on Instagram
 

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म शाबाश मिथू मिताली राज के जीवन पर आधारित है। जिसमें तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आ रही है इसका ट्रेलर 20 जून को रिलीज किया गया। वहीं सिनेमाघरों में यह फिल्म 15 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। तापसी के अलावा इस फिल्म में मुमताज सरकार झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएंगी।

मिताली ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास
इसी महीने 8 जून को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। 39 वर्षीय क्रिकेटर ने भारत के लिए 16 साल की उम्र में डेब्यू किया और अपने लंबे क्रिकेट करियर में उन्होंने 12 टेस्ट मैच में 699, 232 वनडे मैच में 7805 रन और 89 t20 मैच में 2364 रन अपने नाम किए। उन्होंने महिला विश्व कप 2000, 2005, 2009, 2013 और 2017 में भारतीय महिला टीम की कप्तानी भी की। लेकिन उनकी कप्तानी में भारत ने एक भी वर्ल्ड कप नहीं जीता।

ये भी देखें : पापा की गोद में चैन की नींद सोता नजर आया युवराज सिंह का बेटा, क्या आपने देखी सिक्सर किंग के बेटे की फोटो

पूर्व क्रिकेटर पेट्रोल पंप पर बांट रहे चाय व पावरोटी, कभी मैदान में उतरते ही विपक्षी टीम में मच जाती थी खलबली