सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ एक बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे यानी यह कहा जा सकता है कि बॉलीवुड के राम लखन की जोड़ी दोबारा दर्शकों को साथ देखने मिलेगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अनिल कपूर (Anil Kapoor) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) स्टारर राम लखन (Ram Lakhan) 90 के दशक की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक थी। सुभाष घई (Subhash Ghai) के निर्देशन में काम करने के अलावा दोनों ने और भी कई प्रोजेक्ट्स में साथ किया हैं। वहीं, जैकी-अनिल को स्क्रीन शेयर किए हुए काफी समय हो गया है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि अब यह इंतजार खत्म होगा क्योंकि उनकी रीयूनियन कार्ड पर है। पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो दोनों घई के साथ चोर पुलिस नाम की एक कॉमेडी फिल्म में काम कर सकते हैं। इसे लेकर दोनों से बातचीत चल रही है। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया- यह एक कॉमिक फिल्म है, जिसमें अनिल कपूर चोरों ​​के परिवार से और जैकी श्रॉफ पुलिस के परिवार से होंगे। फिल्म में दोनों के बीच शानदार कैमिस्ट्री भी देखने को मिलेगीी। रिपोर्ट में कहा गया है कि जैकी और अनिल को लगता है कि यह एक ऐसी स्क्रिप्ट है जो वास्तव में उनके रीयूनियन की गारंटी देती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


अनीज बज्मी लिख रहे फिल्म की कहानी
सुभाष घई के इस प्रोजेक्ट पर आगे आतकरते हुए सूत्र ने बताया की इसे अनीस बज्मी और पट्टू पारेख द्वारा लिखा गया है। यह पुलिस और चोरों के परिवारों के इर्द-गिर्द एक कॉमेडी फिल्म है। निदेशक के के लिए रवि जाधव के साथ बातचीत चल रही है। फिल्म फिलहाल शुरुआती दौर में है, लेकिन अगले साल की शुरुआत तक सब कुछ ठीक हो जाना चाहिए। सूत्र ने बताया कि स्क्रिप्ट लॉक है, निर्देशक और स्टारकास्ट पर काम किया जा रहा है। सूत्र का कहना है- यह अनीस बज्मी की एक टिपिकल फिल्म है, जिसमें पुलिस, चोर, परिवार और एक प्रेम कहानी होगी। लीड एक्टर्स और अन्य कलाकारों को भी जल्द ही लॉक किया जाएगा। इसके लिए एक स्टूडियो पार्टनर भी होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो सुभाष घई फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि, मेकर्स की तरफ फिलहाल इस फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। 


- आपको बता दें कि अनिर कपूर और जैकी श्रॉफ दोनों ही 65 साल के हैं और इस उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं। दोनों की इस साल फिल्में रिलीज हुई। आपको बता दें जैकी बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मों में भी बहुत ज्यादा एक्टिव रहे हैं। 

ये भी पढ़ें
कमाऊ साउथ इंडस्ट्री की ये 7 BIG बजट फिल्में हुई BOX OFFICE पर ढेर, एक तो 5 Cr भी नहीं कमा पाई

किसी ने कहा Male SRK तो कोई बोला कामवाली बाई, शाहरुख खान की बेटी को लोगों ने ऐसे किया टारगेट

XXX Star आभा पॉल की SEXY और कातिलाना अदाएं मचा रही बवाल, देखें 8 PHOTOS में हॉट लुक

सबसे कमाऊ ये 8 सुपरस्टार्स इस साल रहे सिल्वर स्क्रीन से गायब, एक का सालों से अता-पता नहीं

FLOP अक्षय कुमार का OTT पर निकला दम, 2022 में इन 7 Stars का भी नहीं चला डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जादू