अपने भाई टाइगर श्रॉफ के उलट कृष्णा ने कैमरे के पीछे रहने का करियर चुना है। कृष्णा ट्रांसजेंडर कम्युनिटी पर एक डॉक्युमेंट्री डायरेक्ट कर चुकी हैं, जिसे उन्होंने खुद शूट किया था।

मुंबई। जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ पिछले कुछ वक्त से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कृष्णा अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड एबन के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती हैं। हाल ही में कृष्णा ने एबन के साथ कुछ बोल्ड फोटोज शेयर की हैं। इनमें एक फोटो में कृष्णा और एबन जहां दुबई बीच पर टहलते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में दोनों किसी रेस्टोरेंट में डिनर के दौरान बेहद रोमांटिक नजर आ रहे हैं। बता दें कि एबन हेम्स बास्केटबॉल प्लेयर हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

सोशल मीडिया पर कृष्णा श्रॉफ के फोटो देखकर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भाई बहुत सीरियस लग रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने कृष्णा की फोटो के बैकग्राउंड में खड़े एक शख्स को देखकर कहा- अरे! पीछे तो देखो। बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि कृष्णा ने ब्वॉयफ्रेंड एबन से गुपचुप सगाई कर ली है। हालांकि इस पर अब तक श्रॉफ फैमिली की ओर से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

View post on Instagram

4 महीने से एबन को डेट कर रही हैं कृष्णा : 
हालांकि एक इंटरव्यू में कृष्णा अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा कर चुकी हैं। कृष्णा ने कहा था- ‘हमारी मुलाकात सोबो हाउस में हुई थी। मैं उनके एक दोस्त को जानती थी और हम एक-दूसरे से मिलने गए थे। बाद में उस दोस्त ने एबन को भी वहां बुलाया और हम दोनों ने ढेर सारी बातें कीं। कृष्णा से शादी को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि अभी हम दोनों को डेट करते हुए सिर्फ चार महीने ही हुए हैं। फिलहाल हम एक-दूसरे के साथ एन्जॉय कर रहे हैं। 

डॉक्युमेंट्री डायरेक्ट कर चुकी हैं कृष्णा : 
अपने भाई टाइगर श्रॉफ के उलट कृष्णा ने कैमरे के पीछे रहने का करियर चुना है। कृष्णा ट्रांसजेंडर कम्युनिटी पर एक डॉक्युमेंट्री डायरेक्ट कर चुकी हैं, जिसे उन्होंने खुद शूट किया था। एक एंटरटेनमेंट साइट को दिए इंटरव्यू में कृष्णा ने अपने करियर के बारे में बताते हुए कहा था, "पहले तो मैं बॉलीवुड में आने का सोचती थी लेकिन बाद में मुझे लगा कि मैं इससे ज्यादा कर सकती हूं। मैं बॉलीवुड का भी अनुभव लेना चाहती थी इसलिए मैंने 'मुन्ना माइकल' के मेकर्स के साथ काम किया।"