अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद पिछले 15 दिनों से मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या के साथ भर्ती हैं। दूसरी तरफ उनकी पत्नी जया बच्चन नेगेटिव हैं और वो अपने घर में ही आइसोलेट हैं। 

मुंबई। अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद पिछले 15 दिनों से मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या के साथ भर्ती हैं। दूसरी तरफ उनकी पत्नी जया बच्चन नेगेटिव हैं और वो अपने घर में ही आइसोलेट हैं। हालांकि जया बच्चन ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ बाइक सवार रात के वक्त उनके बंगले जलसा के बाहर रेसिंग करते हैं, जिनसे होने वाली तेज आवाज से उन्हें परेशानी होती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब बाइकर्स रेसिंग कर रहे थे, तब जया बच्चन घर पर ही थीं। उन्होंने पुलिसवालों को फोन किया और उनसे मदद मांगी। इसके बाद जुहू में उनके बंगले जलसा के पास एक पुलिस टीम भेजी गई, लेकिन तब तक बाइकर्स वहां से भाग चुके थे। जुहू पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर पी.एस. वाव्हल ने बताया है कि उन्होंने जलसा के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाइक्स के नंबर नोट कर लिए हैं। इनके आधार पर बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।

बता दें कि रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक मुंबई में कर्फ्यू है। लोगों को घर पर ही रहना को कहा गया है। जो कर्फ्यू के दौरान बिना किसी कारण के यहां-वहां घूम रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। 

77 साल के अमिताभ बच्चन 11 जुलाई से अस्पताल में भर्ती हैं। अमिताभ ने खुद ट्वीट करते हुए कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। बाद में उनके बेटे अभिषेक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। अगले दिन बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या भी पॉजिटिव मिली थीं। हालांकि दोनों में हल्के लक्षण भी थे। लेकिन बाद में 17 जुलाई को बुखार आने की वजह से उन्हें भी भर्ती कर लिया गया था।