रणवीर सिंह और शालिनी पांडे की फिल्म जयेशभाई जोरदार 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म अपनी डिफरेंट कहानी के साथ ही साथ शानदार गानों और म्यूजिक की वजह से भी चर्चा में है। फिल्म के सभी गाने बेहतरीन हैं। 

मुंबई। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की कॉमेडी ड्रामा फिल्म जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordaar) 13 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह फिल्म अपनी कहानी के साथ ही साथ बेहतरीन गानों के लिए भी जानी जाएगी। फिल्म में कुल मिलाकर 5 गाने हैं, जो मूवी रिलीज होने से पहले ही हिट हो चुके हैं। बता दें कि फिल्म की कुल लंबाई में करीब 18 मिनट के गाने हैं। फिल्म का म्यूजिक संचित बल्हारा और अंकित बल्हारा ने दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिल्म में हैं ये 5 गाने : 
जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordaar) में कुल 5 गाने हैं। सभी गानों को संचित और अंकित बल्हारा ने कम्पोज किया है। गानों के बोल कुमार, वायु, जयदीप साहनी और विशाल ददलानी ने लिखे हैं। 
1- फायरक्रेकर : 
इस गाने के बोल कुमार और वायु ने लिखे हैं, जबकि इसे आवाज दी है विशाल ददलानी और शेखर रावजियानी ने। इस गाने की लंबाई करीब पौने तीन मिनट है। इसका इंग्लिश वर्जन भी फिल्म में है, जिसकी लेंथ सवा 3 मिनट है। 
2- धीरे-धीरे सीख जाऊंगा : 
इस गाने के बोल जयदीप साहनी ने लिखे हैं। गाने को शेखर रावजियानी और प्रिया सरैया ने गाया है। ये गाना करीब सवा 4 मिनट का है। 
3- जोरदार : 
इस गाने के बोल जयदीप साहनी ने लिखे हैं। गाने को विशाल ददलानी और कीर्ति सगाठिया ने गाया है। गाने की लेंथ करीब ढाई मिनट है। 
4- दिल की गली : 
गाने के बोल जयदीप साहनी के हैं। इस गाने को शेखर रावजियानी और कात्यायनी ने गाया है। गाने की लेंथ करीब 3 मिनट की है। 
5- ननकी थीम : 
इस गाने को जोनिता गांधी ने गाया है। ये गाना करीब सवा 2 मिनट का है। 

जानें कितना है फिल्म का बजट : 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordaar) का बजट करीब 50 से 60 करोड़ रुपए है। इसके अलावा फिल्म के प्रमोशन पर भी 10 से 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इस तरह इसका कुल बजट करीब 75 करोड़ रुपए के आसपास है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा शालिनी पांडे, बोमन ईरानी, रत्ना पाठक शाह, समय राज ठक्कर, जिया वैद्य और निशा पटेल ने भी काम किया है। फिल्म के डायरेक्टर और राइटर दिव्यांग ठक्कर हैं, जबकि प्रोड्यूसर यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा हैं। फिल्म की लेंथ 124 मिनट यानी 2 घंटे 4 मिनट है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आखिरी बार 1983 के वर्ल्डकप पर बेस्ड मूवी 83 में नजर आए थे। इसमें उन्होंने कपिल देव का रोल किया था, वहीं उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आई थीं। 

ये भी पढ़ें :
आखिर कौन है जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह की बीवी, रियल लाइफ में बेहद बोल्ड और ग्लैमरस है एक्ट्रेस

फरहान अख्तर की बहन ने रणवीर सिंह को जानें क्यों कहा गिरगिट, सामने आ रही ये वजह

Jayeshbhai Jordaar: इस दिन रिलीज हो रही रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार, कहानी से किरदार तक जानें सबकुछ