26 जुलाई यानी शुक्रवार के दिन ही दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन की फिल्म 'अर्जुन पटियाला' भी रिलीज की गई थी। लेकिन उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर  सक्सेस नहीं पा सकी।

मुंबई. कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'जजमेंटल है क्या' 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मूवी ने पहले दिन शानदार ओपनिंग की। इसने पहले दिन 5.40 करोड़ की कमाई की। इसके बाद वीकेंड का मूवी को भरपूर फायदा मिले, जिससे दूसरे दिन यानी शनिवार को 8.02 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 8.62 करोड़ की कमाई की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चार दिन में फिल्म का कलेक्शन पहुंचा इतना 

'जजमेंटल है क्या' का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मिलाकर 30 करोड़ के करीब पहुंच गया है। ट्रेड पंडितों ने अनुमान लगाया कि सोमवार यानी की चौथे दिन फिल्म ने 7 करोड़ का बिजनेस किया। ऐसे में चारों दिनों का कलेक्शन मिलाकर 30 करोड़ के करीब पहुंच गया है। अगर फिल्म के बजट की बात की जाए तो इसका बजट करीब 35 करोड़ का था।

दर्शकों नहीं पसंद आई 'अर्जुन पटियाला' 

26 जुलाई यानी शुक्रवार के दिन ही दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन की फिल्म 'अर्जुन पटियाला' भी रिलीज की गई थी। लेकिन उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस नहीं पा सकी। मूवी की फर्स्ट डे ओपनिंग सवा करोड़ की रही थी। वीकेंड में इसने दूसरे दिन शनिवार को 2.75 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 2-3 करोड़ का कलेक्शन किया। ट्रेड पंडितों का मानना है कि 'अर्जुन पटियाला' बॉक्स ऑफिस पर कमजोर होती नजर आ रही है।