कंगना रनोट को मच अवेटेड फिल्म थलाइवी 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ये एक आइकॉनिक पर्सनैलिटी की कहानी है जो केवल बड़ी स्क्रीन के लिए ही बनी है। अब फिल्म थलाइवी #Thalaivii रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

मुंबई. कंगना रनोट (Kangana Ranaut) को मच अवेटेड फिल्म थलाइवी (Thalaivii) की रिलीज का फैन्स लंबे समय से इंतजार रहे हैं। लेकिन अब फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है। कंगना ने खुद अपनी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर बताया कि फिल्म 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि मेकर्स ने फिल्म से जुड़े दो बड़े अपडेट शेयर किए हैं। पहला ये कि फिल्म की नई रिलीज डेट बताई है। इसके साथ ही फिल्म की स्पेलिंग भी बदल दी है। फिल्म में कंगना के साथ अरविंद स्वामी लीड रोल में है। बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म के बाद कंगना की इस फिल्म को दूसरी बड़ी फिल्म माना जा रहा है, जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


कंगना रनोट ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ये एक आइकॉनिक पर्सनैलिटी की कहानी है जो केवल बड़ी स्क्रीन के लिए ही बनी है। अब फिल्म थलाइवी #Thalaivii रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म थलाइवी आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 10 सितंबर को रिलीज होगी। बता दें कि यह फिल्म लीजेंड एक्ट्रेस और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की जिंदगी पर आधारित है।


कुछ महीने पहले हुआ था ट्रेलर लॉन्च
कुछ महीने पहले फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में डायरेक्टर विजय ने कहा था -थलाइवी फिल्म एक ऐसी प्रभावशाली और करोड़ों लोगों की प्रेरणास्रोत रह चुकी जयललिता की जिंदगी की कहानी है। उन्होंने कंगना के बारे में कहा था- वे एक अद्भुत एक्ट्रेस हैं जो हर किरदार को बहुत ही आसानी से निभा लेती हैं। थलाइवी के लिए कंगना ने जी तोड़ मेहनत की है और जया मैडम के हाव-भाव को खुद में उतारकर उसके साथ पूरा न्याय किया है। हम सब बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सब कुछ सही तरीके से हो और फिल्म सिल्वर स्क्रीन तक पहुंचे। बात कंगना के वर्कफ्रंट की करें तो इसके अलावा वे तेजस, टीकू वेड्स शेरू, इमली जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। फिल्म टीकू वेड्स शेरू 2022 में रिलीज होगी वहीं बाकी फिल्में इसी साल रिलीज होगी। इनमें से कुछ फिल्मों में वे एक्शन सीन्स भी करती नजर आएंगी।