कंगना रनोट अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ के लिए कमर कस ली है। इस फिल्म की शूटिंग कोरोना महामारी की वजह से रूक गई थी लेकिन अब यह फिर से फ्लोर पर आ गई है। धाकड़ में कंगना एक्शन में नजर आएंगी, जिसके लिए वो लगातार मेहनत कर रही हैं। कंगना ने कुछ समय पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए बताया था कि वो इसे एक अक्टूबर के दिन रिलीज करेंगी।

मुंबई. कंगना रनोट (Kangana Ranaut) ने अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ (Dhaakad) के लिए कमर कस ली है। इस फिल्म की शूटिंग कोरोना महामारी की वजह से रूक गई थी लेकिन अब यह फिर से फ्लोर पर आ गई है। धाकड़ में कंगना एक्शन में नजर आएंगी, जिसके लिए वो लगातार मेहनत कर रही हैं। कंगना ने कुछ समय पहले फिल्म धाकड़ का पोस्टर रिलीज करते हुए जानकारी दी थी कि वो इसे एक अक्टूबर के दिन रिलीज करेंगी। बता दें कि कई ट्रेड एनालिस्ट अंदाज लगा रहे थे कि धाकड़ इस साल के अंत में रिलीज नहीं होगी क्योंकि इसकी शूटिंग अभी पूरी भी नहीं हुई है। वहीं, कई बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। ट्रेड एनालिस्ट दावा कर रहे थे कि फिल्म 83 (Film 83) और सूर्यवंशी (Sooryavanshi) में से कोई एक धाकड़ की रिलीज डेट ले सकती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना रनोट धाकड़ की रिलीज डेट में बदलाव करने के मूड में नहीं हैं। वे फिल्म धाकड़ की शूटिंग शुरू करने को तैयार हैं, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। कंगना को फिल्म की स्क्रिप्ट पर पूरा भरोसा है और वो इसे तय समय पर ही रिलीज करेंगी। 


क्या कंगना रनोट के लिए होगी मुश्किल
खबरों की मानें तो यदि अक्षय कुमार की सूर्यवंशी 2 अक्टूबर को रिलीज होती है तो कंगना रनोट के लिए काफी दिक्कत हो सकती है। जानकारी के हिसाब से कंगना ने भी अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म धाकड़ को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज करने का ऐलान किया था। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो फैन्स को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म थलाइवी का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल, कोरोना की वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही है। इसके अलावा कंगना तेजस और मणिकर्णिका रिटर्न्स- द लीजेंड ऑफ दिद्दा में भी नजर आएंगी।