करीना ने आमिर के साथ जो सेल्फी क्लिक की है उसमें वे बिना मेकअप नजर आ रही है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- "मेरा पसंदीदा को-एक्टर आमिर खान का तकिया।" 

मुंबई. मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 55 साल के हो गए हैं। आमिर को फैन्स के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी विश कर रहे हैं। करीना कपूर ने आमिर को उनके जन्मदिन पर बेहद ही अलग अंदाज में विश किया है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम से एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में आमिर अपने तकिए के साथ सोते दिख रहे हैं, वहीं करीना सोते हुए आमिर के साथ सेल्फी ले रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


बिना मेकअप क्लिक की सेल्फी
करीना ने आमिर के साथ जो सेल्फी क्लिक की है उसमें वे बिना मेकअप नजर आ रही है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- "मेरा पसंदीदा को-एक्टर आमिर खान का तकिया।" करीना और आमिर के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि करीना और आमिर ने '3 इडियट्स' में साथ काम किया था।

View post on Instagram


लालसिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी है दोनों
करीना और आमिर जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा में दोबारा स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म एक दिलचस्प कहानी के साथ, लीड एक्टर के इर्दगिर्द घूमती नजर आएगी, जो बेखबर है और संयोग से भारत में 30 सालों के दौरान वह महत्वपूर्ण राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रभावित करता है। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित और अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म है और इसे वायाकॉम18 स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित की जा रही है। फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।