20 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) इस साल बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। फिल्म ने अब तक वर्ल्ड वाइड 260.75 करोड़ और इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 183.24 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भूल भुलैया 2' के जरिए सफलता का स्वाद चख रहे हैं। यह फिल्म कोविड काल के बाद रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनर और ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो अच्छा प्रदर्शन कर ही रही है, साथ ही ओटीटी पर भी 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम', 'आरआरआर' और 'गंगूबाई' जैसी फिल्मों के साथ मोस्ट ट्रेंडिंग कंटेंट की फेहरिस्त में शामिल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वर्ल्ड वाइड कमा चुकी है 260.75 करोड़ रुपए
यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म अब तक वर्ल्ड वाइड 260.75 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। वहीं बात करें इंडियन बॉक्स ऑफिस की तो इसने अब तक 183.24 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते में 92 करोड़, दूसरे हफ्ते में 49.70 करोड़, तीसरे हफ्ते में 21.40 करोड़ और चौथे हफ्ते में 12.99 करोड़ रुपए की कमाई की है। हालांकि, 19 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद से फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रभावित हुआ है पर माना जा रहा है कि एक हफ्ते के अंदर ही यह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

हर एज ग्रुप को आ रही है पसंद
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू स्टारर इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की सफलता की सबसे बड़ी वजह इसकी ओरिजिनल स्टोरी मानी जा रही है। वहीं देखा जाए तो फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। कार्तिक की फीमेल फैन फॉलोइंग के चलते भी मेकर्स को काफी फायदा हो रहा है। बता दें कि यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया' का सीक्वल है।

300 करोड़ रुपए की कमाई के साथ टॉप पर है 'द कश्मीर फाइल्स'
बात करें इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की तो इस फेहरिस्त में 340.16 करोड़ रुपए की कमाई के साथ विवेक अग्निहोत्री निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स' टॉप पर काबिज है। वहीं दूसरे नंबर पर 260.75 करोड़ रुपए की कमाई के साथ कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 2' स्थित है। जबकि आलिया भट्ट स्टारर 'गंगूबाई कठियावाड़ी' 209 करोड़ रुपए की कमाई के साथ तीसरे स्थान बनी हुई है। ये सभी इन फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिकॉर्ड्स हैं।

और पढ़ें...


The Kapil Sharma Show 3 से कपिल शर्मा ने 20-30 नहीं, इतने करोड़ छापे , जानिए कितनी थी उनकी फीस

अपनी शादी को लेकर सारा अली खान का बड़ा खुलासा, बताया किस तरह के पति की कर रहीं तलाश

नम्रता मल्ला ने प्रिंटेड बिकनी में दिखाया बेहद सेक्सी लुक, तस्वीरों में देखें डिफरेंट एंगल से फ्लान्ट फिगर