साल 2022 कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) के लिए बेहद खास रहा। 'भूल-भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। 'फ्रेडी' के जरिए भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। इतना ही नहीं सुपरस्टार अक्षय कुमार को उनकी फ्रेंचाइजी फिल्म से भी रिप्लेस करने को लेकर सुर्खियों में रहें। अब वो कबीर खान की फिल्म में दिखाई देंगे। इसके लिए वो जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन करेंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) ने अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2'के जरिए बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया था। उनके पास पाइपलाइन में कई सारे दिलचस्प प्रोजेक्ट हैं। कार्तिक जल्द ही कबीर खान की अगली फिल्म में दिखाई देंगे। इसके लिए वो बड़े पैमाने पर शारीरिक परिवर्तन से गुजर रहे हैं। 'फ्रेडी ' (Freddy) एक्टर इस मूवी के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कबीर खान की अनटाइटल्ड मूवी में कार्तिक आर्यन एक अलग लुक में दिखाई देंगे। आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट उन्हें बदलने की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। वो कार्तिक आर्यन के फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन कराने में मदद कर रहे हैं। राहुल इससे पहले आमिर खान और अन्य सेलेब्स को ट्रेनिंग दे चुके हैं और उनकी फिजीक को ट्रांसफॉर्म कर चुके हैं।

राहुल भट्ट कार्तिक आर्यन को दे रहे हैं ट्रेनिंग

राहुल भट्ट ETimes को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सेलेब्स को मूवी के लिए शारीरिक परिवर्तन की जरूरत पड़ती हैं और वो इसमें अच्छे हैं। वह वर्तमान में कबीर खान की फिल्म के लिए कार्तिक को प्रशिक्षित कर रहे हैं और फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले उनके पास 6-8 महीने हैं। राहुल ने कार्तिक आर्यन की सराहना करते हुए कहा कि वो मेहनती इंसान हैं। 

कार्तिक आर्यन वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर बात करें तो कार्तिक आर्यन को आखिरी बार अलाया एफ के साथ फ्रेडी में देखा गया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा अभिनेता के पास ‘शहजादा’ हैं। वो इस मूवी में कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा कियारा आडवाणी के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ भी एक्टर के पास हैं। खबर की मानें तो 'हेरा फेरी 3' में भी वो दिखाई देंगे। अक्षय कुमार द्वारा फिल्म से बाहर निकलने की पुष्टि के बाद हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के निर्माताओं ने कार्तिक को चुना। कथित तौर पर, अक्षय फ्रेंचाइजी में वापस आ सकते हैं और निर्माता उनके साथ कुछ बैठकें करने में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने फिल्म के लिए दो स्क्रिप्ट्स फाइनल कर दी हैं, एक अक्षय के साथ और दूसरी कार्तिक के साथ।

और पढ़ें:

पुलिस कमिश्नर की बेटी शादी के मंच पर रणवीर सिंह ने दी डांस परफॉरमेंस, सलमान खान, शिल्पा शेट्टी भी पहुंचे

Raaz मूवी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले डिनो मोरिया का बदला लुक, अकेले में भी पहचाना होगा मुश्किल