कोरोना संकट के बीच रणवीर और कैटरीना को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दोनों बहुत जल्दी स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों स्टार फिल्ममेकर जोया अख्तर की आगामी फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे। जोया की इस फिल्म में दर्शकों को गैंगस्टर ड्रामा देखने मिलेगा। जानकारी के अनुसार रणवीर को फिल्म की कहानी पसंद आई है और उन्होंने फिल्म को लेकर अपनी हामी भर दी है। लॉकडाउन के कारण अभी तक तय नहीं हुआ है कि शूटिंग कब से शुरू होगी। 

मुंबई. दुनियाभर के लोग कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। रोज हजारों की संख्या में लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में कई दिनों से चल रहे लॉकडाउन में अब थोड़ी ढील दी गई है। हालांकि, फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े किस्से-कहानियां, फोटोज, वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह को लेकर एक खबर वायरल हो रही है। आइए, बताते हैं क्या है वो खबर...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


कैटरीना संग रोमांस
कोरोना संकट के बीच रणवीर और कैटरीना को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दोनों बहुत जल्दी स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों स्टार फिल्ममेकर जोया अख्तर की आगामी फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे। 


होगा गैंगस्टर ड्रामा 
रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर के साथ 'दिल धड़कने दो' और 'गल्ली ब्वॉय' जैसी फिल्में करने के बाद जोया अख्तर उनके साथ आगामी फिल्म करने के लिए काफी उत्साहित हैं। जोया की इस फिल्म में दर्शकों को गैंगस्टर ड्रामा देखने मिलेगा। जानकारी के अनुसार रणवीर को फिल्म की कहानी पसंद आई है और उन्होंने फिल्म को लेकर अपनी हामी भर दी है। 


शूटिंग कम शुरू होगी तय नहीं
लॉकडाउन के कारण अभी तक तय नहीं हुआ है कि शूटिंग कब से शुरू होगी। लेकिन कहा जा रहा हैं कि रणवीर अपनी बाकी फिल्मों का शेड्यूल तय करने के बाद जोया की फिल्म को अपनी डेट देंगे। बता दें कि यह पहली बार होगा जब रणवीर और कैटरीना की जोड़ी रोमांस करती नजर आएगी। 


कभी था मनमुटाव
बता दें कि एक वक्त था जब रणवीर की पत्नी दीपिका और कैटरीना के बीच मनमुटाव था। और ये मनमुटाव रणबीर कपूर के कारण पैदा हुआ था। दरअसल, दीपिका के साथ अफेयर के बाद रणबीर ने कैटरीना का दामन थाम लिया और यहीं वजह थी कि दोनों एक्ट्रेसेस एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करती थी। हालांकि, अब दोनों में रिश्ते सामान्य है।