सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन केबीसी के 12वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। वो हमेशा की तरह ही बड़ी गर्मजोशी से कंटेस्टेंट्स से रूबरू होते हैं। उनसे हंसी-मजाक करते हैं और उनकी, अपनी निजी जिंदगी के बारे में बातें करते हैं।

मुंबई. सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन केबीसी के 12वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। वो हमेशा की तरह ही बड़ी गर्मजोशी से कंटेस्टेंट्स से रूबरू होते हैं। उनसे हंसी-मजाक करते हैं और उनकी, अपनी निजी जिंदगी के बारे में बातें करते हैं। हाल ही में केबीसी के सेट पर एक पुलिस कॉन्सटेबल ने दस्तक दी। उन्होंने शानदार खेल खेला और 25 लाख रुपए जीते। इस दौरान उन्हें एक बड़ा फायदा भी हुआ। कॉन्सटेबल पत्नी के लिए बिग बी ने की थी रिक्वेस्ट...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, मंदसौर में पोस्टेड कांस्टेबल विवेक परमार कुछ दिन पहले 'कौन बनेगा करोड़पति' की हॉट सीट पर पहुंचे थे और वहां उन्होंने 25 लाख रुपए भी जीते थे। शो के दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी भी कांस्टेबल है और ग्वालियर में पोस्टेड हैं, जिसकी वजह से समस्याएं आती रहती हैं। इस पर अमिताभ बच्चन ने भी हंसते हुए कहा था कि 'कर दीजिए दोनों की एक साथ पोस्टिंग।'

यह भी पढ़ें: बिग बॉस ने छीना राशन तो भूख से रोती बिलखती राखी सावंत ने पेट भरने के लिए खाए केले के छिलके

अमिताभ बच्चन की रिक्वेस्ट से हुआ फायदा

बताया जा रहा है कि बीती देर शाम विवेक परमार की पत्नी प्रीति सिकरवार का ग्वालियर से मंदसौर ट्रांसफर किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक प्रीति सिकरवार को मंदसौर में नारकोटिक्स विंग में तैनात किया गया है। मंदसौर के स्थानीय विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने भी ट्विट कर मुख्यमंत्री और डीजीपी को विवेक की समस्या दूर करने का आग्रह किया था। विवेक की कॉन्सटेबल पत्नी प्रीति सिकरवार द्वारा भी ट्रांसफर की अर्जी दी गई थी। 

गौरतलब है कि केबीसी का 12वां सीजन इस बार पूरी तरह से महिलाओं के नाम रहा है। शो में नाजिया नासिम, मोहिता शर्मा, अनुपा दास और डॉक्टर नेहा शाह 1 करोड़ रुपए जीत चुकी हैं। बहरहाल, अगर बिग बी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। वो 'ब्रह्मास्त्र', 'चेहरे' और 'झुंड' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें: तांडव के डायरेक्टर ने फिर मांगी माफी, कहा- जिस सीन पर हुआ बवाल उसमें करेंगे बदलाव