साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोना' रिलीज के पहले ही दिन ऑनलाइन लीक हो गई है। सुदीप और जैकलीन फर्नाडीज स्टारर यह फिल्म तमिल रॉकर्स पर एचडी प्रिंट में लीक हुई।

एंटरटेनमेंट डेस्क। किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नाडीज स्टार कन्नड़ फिल्म 'विक्रांत रोना' 28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई है। अनूप भंडारी निर्देशित इस फिल्म में गजब के 3डी ग्राफिक्स और कमाल के विजुअल्स हैं। इमोशन और एक्शन के गजब बैलेंस के साथ ही इस फिल्म में किच्चा सुदीप की जबरदस्त परफॉर्मेंस भी देखी जा रही है। जब से यह फिल्म रिलीज हुई है तभी से ट्विटर पर इसके रिव्यूज आने शुरू हो गए। इन रिव्यूज में व्यूअर्स और रिव्यूअर्स दोनों ने ही फिल्म की तारीफ की है। इसी बीच बुरी खबर यह है कि फिल्म एचडी क्वालिटी प्रिंट में ऑनलाइन तमिल रॉकर्स (Tamilrockers) और मूवीरूल्स (movierulz) पर लीक हो चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मर्डर मिस्ट्री सुलझाते हैं विक्रांत
फिल्म की कहानी कर्नाटक के एक गांव की है जहां एक पुलिस ऑफिसर का मर्डर हो जाता है। इसके बाद इंस्पेक्टर विक्रांत रोना इस केस की छानबीन करते हैं। इन्वेस्टिगेशन के दौरान विक्रांत को पता चलता है कि 16 बच्चों का एक ही तरीके से मर्डर किया गया है। इसके बाद वे खूनी तक कैसे पहुंचते हैं यह फिल्म की कहानी है।

सलमान की कॉपी कर रहे हैं सुदीप
वैसे तो इस फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं पर कई जगह एक ही बात सुनने को मिल रही है कि फिल्म में सुदीप अपने दोस्त और एक्टर सलमान खान की कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि हिंदी भाषा में इस फिल्म को सलमान खान और पीवीआर सिनेमाज ने डिस्ट्रीब्यूट किया है। 

95 करोड़ में बनी है फिल्म
बता दें कि यह फिल्म 3डी फॉर्मेट में पांच भाषाओं (कन्नड़, तेलुगू, तमिल, मलयालम और हिंदी) में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने अपने रिलीज डे पर बेंगलुरु में सबसे ज्यादा स्क्रीन पर ओपनिंग हासिल की है। दिलचस्प बात यह है कि 'मक्खी' और 'दबंग 3' स्टार किच्चा सुदीप की ये फिल्म हिंदी दर्शकों का भी ध्यान खींचने में कामयाब हुई है। जिसकी वजह से कयास हैं कि अकेले हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ही ये फिल्म करीब 10-15 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने में कामयाब होगी। मगर इस बीच इस फिल्म का ऑनलाइन लीक होना फिल्ममेकर्स की चिंता बढ़ा सकता है। माना जा रहा है कि अच्छी ओपनिंग के बावजूद भी 95 करोड़ के बजट में बनी 'विक्रांत रोना' को ऑनलाइन लीक होने से काफी नुकसान होगा।

और पढ़ें...

हुमा कुरैशी की बर्थडे पार्टी में पहुंची सुशांत की आखिरी गर्लफ्रेंड, शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं एकता कपूर

अगस्त में दांव पर लगे बॉलीवुड के 420 करोड़, अकेले आमिर के भरोसे 180 करोड़ की फिल्म

रश्मिका मंदाना ने फैशन वीक में पहली बार किया रैंप वॉक, तस्वीरों में क्यूटनेस देखकर हो जाएगा प्यार