10 साल के करियर में महज 2 हिट फिल्म देने वाले अर्जुन कपूर की मूवी ‘कुत्ते’साल 2023 में बड़े पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्म में तब्बू और नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे। सवाल यह है कि क्या अपने नाम की वजह से चर्चा में बनी हुई ‘कुत्ते’अर्जुन कपूर की डूबती नैया को किनारे लगाएगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) जब 'इशकजादे' के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी तब ऐसा लगा था कि वो बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ेंगे। 'इशकजादे' के जरिए उन्होंने पहली हिट फिल्म दी। लेकिन इसके बाद फ्लॉप फिल्मों का कारवां निकल पड़ा। 10 साल के करियर में 14 फिल्में अर्जुन कपूर ने की। 'इशकजादे' के बाद 2 स्टेट्स (2 States) बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इसके बाद कई फिल्में आई, लेकिन वो सफलता हासिल नहीं कर पाई जो अर्जुन कपूर को Top 10 एक्टर के लिस्ट में पहुंचा सके। अर्जुन कपूर के हिट और फ्लॉप मूवी के बारे में बात करने से पहले उनकी अपकमिंग मूवी ‘कुत्ते’ के रिलीज डेट के बारे में जान लेते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'कुत्ते' अपने नाम की वजह से हर चर्चा में हैं। इस फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर भी रिलीज हुआ जिसमें तमाम कुत्ते के शक्ल के हैं। यह मूवी कब सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है उसकी जानकारी भी सामने आ गई है। पहले यह मूवी 4 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसकी तारीख बढ़ाकर 13 जनवरी 2023 कर दी गयी है। फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शर्दुल भारद्वार नजर आएंगे। हालांकि यह मूवी अर्जुन कपूर के गिरते फिल्मी ग्राफ को कितनी ऊंचाई देता है उसका पता तो 13 जनवरी को चलेगा।

अर्जुन कपूर के फ्लॉप फिल्मों की लंबी है लिस्ट

बात अगर अर्जुन कपूर के पहले की मूवी की करें तो साल 2012 में उन्होंने 'इशकजादे' से बॉलीवुड का सफर शुरू किया। इसके बाद साल 2013 में ‘औरंजेब’आई। लेकिन यह मूवी फ्लॉप हो गई। साल 2014 में ‘गुंडे’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। अर्जुन कपूर की यह मूवी सेमी हिट रही। 2 स्टेट्स इसी साल आई और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। साल 2014 में ‘फाइंडिंग फैनी’ जिसमें दीपिका पादुकोण ने इनके साथ स्क्रीन शेयर किया। लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई।

खराब प्रदर्शन का अर्जुन कपूर ने बनाया रिकॉर्ड

साल 2015 में अर्जुन की सिर्फ एक फिल्म ‘तेवर’ रिलीज हुई। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह धड़ाम से गिर गई। साल 2016 में ‘Ki & Ka’ आई, करीना कपूर के साथ इनकी जोड़ी को लोगों ने पसंद किया। यह मूवी सेमी हिट रही। साल 2017 में ‘हाफ गर्लफ्रेंड’और ‘मुबारका’आई, लेकिन यह भी फ्लॉप रही। साल 2018 में ‘नमस्ते इंग्लैंड’ सुपर फ्लॉप हुई। साल 2019 में ‘इंडिया मोस्ट वांटेड’ ‘पानीपत’ आई, लेकिन इस मूवी के जरिए भी अर्जुन कपूर कोई जादू चलाने में कामयाब नहीं हो पाए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीट गई। इसके बाद साल 2021 में ‘संदीप और पिंकी फरार’आई और इस मूवी का हश्र ऐसा हुआ जिसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। 29 जुलाई 2022 को ‘एक विलेन रिटर्नस’ रिलीज हुआ। इसमें अर्जुन कपूर ,जॉन अब्राहम के साथ दिखें। हालांकि यह फिल्म कोई खास प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पाई। 

और पढ़ें:

BIGG BOSS 16: गाली-गलौच पर उतरे कंटेस्टेंट्स, इन 2 के बीच हुई बहस, जानें किस लिए हुआ तमाशा

नम्रता मल्ला ने सेक्सी चोली में दिखाया लाल घाघरा पर डांस, खेसारी लाल यादव के साथ 'तबला' पर थिरकीं एक्ट्रेस