लता मंगेशकर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद देशभर के लोग उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। हेमा मालिनी ने ट्वीट कर लिखा- ईश्वर उन्हें जल्द सेहतमंद करे और वो फिर से हम सबके बीच लौट आएं। 

मुंबई। स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, लता की हालत गंभीर है, लेकिन वो धीरे-धीरे इम्प्रूव कर रही हैं। इससे पहले पीआर टीम ने एक बयान जारी कर कहा था कि लताजी की हालत स्थिर बनी हुई है। बता दें कि रविवार रात 2 बजे सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्हें वेंटिलेटर पर ले जाया गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लता मंगेशकर फेफड़ों का इन्फेक्शन हुआ है। ब्रीचकैंडी हॉस्पिटल के पतित समधानी उनका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर समधानी के मुताबिक, 'उन्‍हें निमोनिया हुआ है। साथ ही लता का बायां वेट्रिकुलर भी फेल हो गया है। उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। हालांकि पिछले कुछ समय में थोड़ा सुधार जरूर आया है। बता दें कि सोमवार को उनकी भतीजी के हवाले से चली मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि लता की तबीयत अब ठीक है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर पहुंचा दिया गया है। हालांकि कुछ ही देर बार लता की बहन के हवाले से खबर आई कि वो अब भी वेंटिलेटर पर ही हैं। 

Scroll to load tweet…

हेमा मालिनी ने की लताजी की सलामती की दुआ : 
लता मंगेशकर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद देशभर के लोग उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। हेमा मालिनी ने ट्वीट कर लिखा- ईश्वर उन्हें जल्द सेहतमंद करे और वो फिर से हम सबके बीच लौट आएं। पूरा देश भारत रत्न लता जी के लिए दुआएं मांग रहा है।