मलाइका उम्र में अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। मलाइका जहां 45 साल की हैं वहीं, अर्जुन कपूर की उम्र महल 33 साल है। मलाइका ने सलमान खान के भाई अरबाज से 1998 में शादी की थी। हालांकि, कपल का 2017 में तलाक हो गया।

मुंबई। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में कपल को अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में साथ देखा गया था। गुरुवार को दोनों मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर नजर आए। हालांकि ये क्लिनिक कौन सा है और दोनों यहां किसलिए गए थे, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो के नीचे लोग कमेंट कर तरह-तरह के कयास भी लगा रहे हैं। पूजा परमार नाम की एक यूजर ने लिखा- गुड न्यूज इज कमिंग। वहीं अतीक उर्र रहमान नाम के एक यूजर ने लिखा- दाल में कुछ काला है। 

View post on Instagram

पहले भी ट्रोल हो चुके हैं मलाइका-अर्जुन :
वैसे, यह कोई पहला मौका नहीं है, जब दोनों किसी अस्पताल के बाहर नजर आए हों। इससे पहले कपल मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के बार दिखा था। उस वक्त भी सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें 'खुशखबरी' की बात कहकर जमकर मजाक उड़ाया था। बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर इस वक्त रिलेशनशिप में है। 

View post on Instagram

करन जौहर के शो में मलाइका ने कही थी ये बात : 
मलाइका ने करन जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' पर इस बात को कबूल किया था कि वो अर्जुन कपूर को पसंद करती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे की तारीफ करते भी नजर आते हैं। दूसरी ओर, अर्जुन कपूर भी साफतौर पर कह चुके हैं कि वो मलाइका के साथ सहज महसूस करते हैं और मीडिया भी इस बात को समझती है।

View post on Instagram

एक-दूसरे को लेकर जाहिर कर चुके फीलिंग्स : 
वैसे, मलाइका और अर्जुन की एक-दूसरे को लेकर फीलिंग्स किसी से छुपी नहीं है। अर्जुन कपूर ने फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल तौर पर स्वीकार किया था। अर्जुन-मलाइका को अक्सर साथ देखा जाता है। कभी वे डिनर के बाद किसी रेस्त्रां के बाहर स्पॉट होते हैं तो कभी वे पब्लिक इवेंट्स में साथ नजर आ जाते हैं। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए भी वे साथ-साथ स्विट्ज़रलैंड पहुंचे थे।

अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं मलाइका : 
मलाइका उम्र में अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। मलाइका जहां 45 साल की हैं वहीं, अर्जुन कपूर की उम्र महल 33 साल है। मलाइका ने सलमान खान के भाई अरबाज से 1998 में शादी की थी। हालांकि, कपल का 2017 में तलाक हो गया। दोनों का एक 16 साल का बेटा है-अरहान। मलाइका से तलाक के बाद अरबाज इस वक्त जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।