अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'भूत पुलिस' (Bhoot Police) हाल ही में रिलीज हुई। फिल्म में इन दोनों के अलावा जैकलीन फर्नांडीज और यामी गौतम भी हैं। अर्जुन कपूर की फिल्म को उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी देखा।

मुंबई। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'भूत पुलिस' (Bhoot Police) हाल ही में रिलीज हुई। फिल्म में इन दोनों के अलावा जैकलीन फर्नांडीज और यामी गौतम भी हैं। अर्जुन कपूर की फिल्म को उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी देखा। फिल्म देखने के बाद मलाइका अरोड़ा का रिएक्शन सामने आया है। मलाइका ने फिल्म देखने के बाद कहा- ओह माय गॉड! ये तो बहुत एंटरटेनिंग मूवी है सैफू। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन कपूर और दूसरे स्टार्स को भी टैग किया है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि, शादी के सवाल पर दोनों ही बचते नजर आते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

बता दें कि 'भूत पुलिस' इसी शुक्रवार को हॉटस्टार स्पेशल पर रिलीज हुई है। फिल्म का डायरेक्शन पवन कृपलानी ने किया है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग पिछले साल हिमाचल प्रदेश में हुई थी। इस फिल्म में सैफ अली खान के किरदार का नाम विभूति, अर्जुन कपूर का नाम चिरौंजी, यामी गौतम का माया, जबकि जैकलीन फर्नांडिस के किरदार का नाम कनिका है। फिल्म को रमेश तौरानी, अक्षय पुरी और जया तौरानी ने प्रोड्यूस किया है।

View post on Instagram

ऐसी है भूत पुलिस की कहानी : 
सैफ और अर्जुन कपूर 'भूत पुलिस' में सगे भाई के रोल में हैं। दोनों पाखंडी बाबा के किरदार में हैं। फिल्म में दोनों के पिता का नाम उलटबाबा है। अर्जुन उसूलपसंद बाबा हैं, जबकि सैफ अली का मकसद अपना उल्‍लू सीधा करना है। कहानी को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में सेट किया गया है। कहानी किच‍कंडी नामक भूत के इर्द-गिर्द घूमती है। पाखंडी बाबा, उस किचकंडी भूत को ही भगाने के लिए हिमाचल के एक गांव में आते हैं।