मलाइका अरोड़ा जिम के बाहर स्पॉट हुई। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की शॉर्ट्स और काले रंग की छोटी टॉप पहन रखी थी। इन सबसे के बीच जिस चीज पर सबकी नजर अटक गई वो थी मलाइका के हाथ में पानी की बोतल। इसमें जो पानी भरा था उसका रंग काला था।

मुंबई. आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स की लाइफ भी नॉर्मल होती जा रही है। अब तो सेलेब्स मुंबई की कई जगहों पर स्पॉट हो रहे हैं। बुधवार को मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जिम के बाहर स्पॉट हुई। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की शॉर्ट्स और काले रंग की छोटी टॉप पहन रखी थी। बिना मेकअप नजर आई मलाइका ने इस दौरान मास्क हटाकर कैमरामैन को पोज दिए। इन सबसे के बीच जिस चीज पर सबकी नजर अटक गई वो थी मलाइका के हाथ में पानी की बोतल। इसमें जो पानी भरा था उसका रंग काला था और इसे देखकर सभी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल होते ही लोग मलाइका की बोतल में भरे काले पानी को लेकर तरह-तरह सवाल करने लगे। फोटो क्लिक करने के दौरान फोटोग्राफर्स ने भी मलाइका से काले पानी को लेकर सवाल किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


मलाइका अरोड़ा के हाथ में काले पानी की बोतल देखकर एक शख्स ने कमेंट करते हुए पूछा- गटर का पानी हमारे यहां भी आता क्या वो भेज दें? एक बोला- कोक या दारू होगी। वहीं, एक ने इमेजिन करते हुए कहा- हां गटर का पानी होगा। एक बोला- दारू है वो कोई काला पानी नहीं है। जहां कुछ लोगों ने मलाइका का मजाक बनाया वहीं कुछ ने उनकी तारीफ भी की। एक ने लिखा- ये बंदी कितनी फीट है। वहीं कईयों ने दिल और आग लगाने वाली इमोजी भी शेयर की।