अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने शनिवार को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री दिग्गज कलाकारों को ताज होटल में पार्टी दी। हालांकि, पार्टी के दौरान मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आईं। मलाइका (Malaika Arora) ने बाद में अर्जुन कपूर को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए स्पेशल फोटो शेयर की है।  

मुंबई। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने शनिवार को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री दिग्गज कलाकारों को ताज होटल में पार्टी दी। हालांकि, पार्टी के दौरान मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आईं। मलाइका (Malaika Arora) ने बाद में अर्जुन कपूर को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए स्पेशल फोटो शेयर की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

इस फोटो में मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर को गले लगाए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही बैकग्राउंड में खूबसूरत नजारा दिख रहा है। फोटो में मलाइका-अर्जुन दोनों ही स्पोर्ट्स कपड़ों में नजर आ रहे हैं। ये फोटो मॉर्निंग वॉक के दौरान की है। फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे माय सनशाइन, अर्जुन कपूर। मलाइका की इस पोस्ट पर अनिल कपूर की बेटियों रिया और सोनम कपूर समेत कई लोगों ने रिएक्ट किया है।

बता दें कि मलाइका और अर्जुन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक शादी के बारे में नहीं सोचा है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान दोनों ने साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था। मलाइका ने 19 साल बाद अरबाज खान को मई, 2017 में तलाक दे दिया था। इसके पीछे वजह अरबाज की सट्टा खेलने की गंदी आदत को बताया था। अरबाज से तलाक के बाद ही मलाइका का अफेयर अर्जुन कपूर के साथ हो गया। बता दें कि मलाइका का अरबाज से 18 साल का एक बेटा है, जिसका नाम अरहान खान है।