दिनेश्वर और डोजोय ने इसी साल जुलाई में शादी की थी। शादी के हफ्तेभर बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा था और दिनेश्वर ने पत्नी से मारपीट भी की थी। डोजोय अपने दोस्तों से कहती थी कि वह अपने पति को प्यार करती है, इसलिए वह उनके गुस्से के बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लेती।

न्यूयॉर्क/मुंबई। भारतीय मूल की एक महिला को रितिक रोशन की फिल्में देखना और गाने सुनना इतना महंगा पड़ जाएगा, ये उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। दरअसल, ऋतिक को पसंद करना महिला के पति को इतना नागवार गुजरा कि उसने पत्नी को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पत्नी की हत्या के बाद पति इतना दुखी हुआ कि उसने भी खुदकुशी कर ली। मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित क्वीन्स इलाके का है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बारटेंडर का काम करती थी डोजोय : 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेने डोजोय (27) भारतीय अभिनेता ऋतिक रोशन को पसंद करती थी। पति दिनेश्वर बुधिदात (33) को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं थी कि पत्नी उसके सिवाय किसी और को चाहे। इस बात को लेकर अक्सर दोनों में झगड़े और मारपीट भी होने लगी थी। पत्नी की इसी आदत से तंग आकर दिनेश्वर ने पहले उसकी हत्या की और बाद में घर के ही पार्क में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि डोजोय की दोस्त माला रामधनी ओजोन पार्क स्थित जैमिनी अल्ट्रा लाउंज में कराओके सिंगर थी और डोजोय यहीं पर बारटेंडर का काम करने लगी थीं।

देखने में सुंदर थी और अच्छे पैसे कमाना चाहती थी डोजोय : 
डोजोय की दोस्त माला रामधनी के मुताबिक, “दिनेश्वर अपनी पत्नी से जलता था, क्योंकि वह बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की बड़ी फैन थी। डोजोय जब कभी घर में ऋतिक की कोई फिल्म या गाना देखती थी, तो पति उसे बंद करने के लिए कहता था। दिनेश्वर को यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता था।” वहीं, डेजोय के एक और दोस्त रोडनी के मुताबिक, वह देखने में सुंदर थी और अच्छे पैसे कमाना चाहती थी। शायद इसीलिए उसका पति उससे चिढ़ने लगा था। बता दें कि अदालत ने दिनेश्वर को घरेलू हिंसा के मामले में दो दिन पहले ही दोषी ठहराया था। 

4 महीने पहले ही हुई थी शादी : 
दिनेश्वर और डोजोय ने इसी साल जुलाई में शादी की थी। शादी के हफ्तेभर बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा था और दिनेश्वर ने पत्नी से मारपीट भी की थी। डोजोय अपने दोस्तों से कहती थी कि वह अपने पति को प्यार करती है, इसलिए वह उनके गुस्से के बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लेती।