मंदिरा बेदी की बेटी तारा 5 साल की हो गई है। मंदिरा ने फोटोज शेयर कर अपनी बेटी के लिए दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा- 28 जुलाई, एक साल पहले तुम हमारी जंदगी में आई थी स्वीट-स्टीव तारा। हम तुम्हारा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज तुम्हारा 5वां जन्मदिन है। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।

मुंबई. मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) के पति राज कौशल (Raj Kaushal) का निधन 30 जून को हुआ था। अब वे धीरे-धीरे पति को खोने के गम से उबर रही है। उन्होंने सालभर पहले गोद ली बेटी तारा (Tara) का जन्मदिन मनाया। तारा 28 जुलाई को 5 साल की हो गई है। मंदिरा ने बेटी तारा के साथ वाली कई सारी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन फोटोज में तारा कभी मम्मी मंदिरा को किस करती दिख रही है तो कभी भाई वीर के साथ नजर आ रही है। मंदिरा ने एक फोटो पूरी फैमिली की डाली है, जिसमें राज कौशल और दोनों बच्चों के साथ वे दिख रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


मंदिरा ने फोटोज शेयर कर अपनी बेटी के लिए दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा- 28 जुलाई, एक साल पहले तुम हमारी जंदगी में आई थी स्वीट-स्टीव तारा। हम तुम्हारा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज तुम्हारा 5वां जन्मदिन है। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।


मंदिरा बेदी और राज कौशल के घर शादी के 12 साल बाद खुशियां आई थी। 19 जून 2011 को उनके बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम उन्होंने वीर कौशल रखा। वहीं, कपल ने 2020 में एक बेटी गोद ली थी। मंदिरा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने एक बेटी को गोद लिया है और उसका नाम तारा रखा है।