मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था। पति के जाने के बाद मंदिरा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं और दिल टूटने की बात कही। शेयर की फोटोज में फोटो में मंदिरा और राज बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 

मुंबई. मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) के पति राज कौशल (Raj Kaushal) का 30 जून को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था। वीकेंड पर राज कौशल के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन रखा गया था, जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स शामिल हुए थे। पति के जाने के बाद मंदिरा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं और दिल टूटने की बात कही। शेयर की फोटोज में फोटो में मंदिरा और राज बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों के हाथों में वाइन की गिलास है और राज के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। उन्होंने पति के साथ 3 फोटोज शेयर की है। वैसे तो मंदिरा ने इन फोटोज पर कोई कैप्शन नहीं लिखा है। लेकिन उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी कैप्शन में डाला है। उनकी पोस्ट पर फैन्स के साथ सेलेब्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। हाल ही में मंदिरा ने इंस्टाग्राम डीपी को बदलकर ब्लैक कर दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


इन्होंने किए कमेंट्स
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, मिथिला पालकर, अदा शर्मा, हरभजन सिंह, मौनी रॉय, करन जौहर, श्वेता शेट्टी, आशीष चौधरी, गीतो फोगाट सहित अन्य सेलेब्स ने कमेंट्स किए। वहीं, डांसर शक्ति मोहनने कमेंट किया- प्यार और दुआएं आपके औप आपके परिवार के लिए। भगवान आपरो हिम्मत दे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मंदिरा आप बहादुर और मजबूत महिला हैं। मैं प्रार्थना करूंगी इस मुश्किल घड़ी से आप जल्द से जल्द खुद को उबार पाएं।


- बता दें कि राज कौशल ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में तीन फिल्मों, 'प्यार में कभी कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' का निर्देशन किया है। राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने शोक जताया था।


- मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी, 1999 को फिल्ममेकर राज कौशल से शादी की थी। शादी के 12 साल बाद मंदिरा 2011 में पहली बार मां बनी थीं। उन्होंने 19 जून, 2011 को बेटे वीर को जन्म दिया था।


- बेटे वीर के जन्म के 9 साल बाद मंदिरा बेदी ने दोबारा मां बनने का फैसला किया। हालांकि, इसके लिए उन्होंने एक बेटी को गोद लिया है। बता दें कि मंदिरा और उनके पति राज कौशल ने जुलाई, 2020 में अपने परिवार में नए सदस्य का स्वागत किया। कपल ने 4 साल की बच्ची को गोद लिया और सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी फैन्स को दी।