भारत में पिछले ढाई महीने से चल रहे किसान आंदोलन (Kisan Aandolan) पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की चुप्पी को लेकर पोर्नस्टार रहीं मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने नाराजगी जाहिर की है। मिया खलीफा ने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रियंका पर तंज कसते हुए लिखा- क्या मिसेज जोनास कुछ बोलेंगी? मैं यह जानने के लिए एक्साइटेड हूं।

मुंबई। भारत में पिछले ढाई महीने से चल रहे किसान आंदोलन (Kisan Aandolan) पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की चुप्पी को लेकर पोर्नस्टार रहीं मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने नाराजगी जाहिर की है। मिया खलीफा ने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रियंका पर तंज कसते हुए लिखा- क्या मिसेज जोनास कुछ बोलेंगी? मैं यह जानने के लिए एक्साइटेड हूं। यह मुझे वैसे ही लग रहा है, जैसे बेरूत की तबाही के दौरान शकीरा को देख कर लग रहा था। चुप्पी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

बता दें कि प्र‍ियंका चोपड़ा ने दिसंबर में किसान आंदोलन को लेकर अपनी सहानुभूति दिखाई थी। उन्होंने दिलजीत दोसांझ के ट्वीट को रीट्व‍ीट करते हुए लिखा था- हमारे किसान भारत के अन्न सिपाही हैं। उनके डर का समाधान करना होगा। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना पड़ेगा। एक संपन्न लोकतंत्र में हमें यह सुन‍िश्च‍ित करना होगा कि यह आपदा जल्द से जल्द खत्म हो। हालांकि इस ट्वीट के बाद प्र‍ियंका की ओर से अब तक किसान आंदोलन पर कोई दूसरा रिएक्शन नहीं आया है। 

Scroll to load tweet…

प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट के बाद एक्ट्रेस कंगना रनोट ने दिलजीत और प्रियंका को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। कंगना ने लिखा था- प्रिय दिलजीत, प्रियंका! अगर सच में किसानों की चिंता है, अगर सच में अपनी माताओं का सम्मान करते हो तो सुन तो लो आखिर फार्मर्स बिल है क्या! या सिर्फ अपनी माताओं, बहनों और किसानों का इस्तेमाल करके देशद्रोहियों कि गुड बुक्स में आना चाहते हो? 

बता दें कि मिया खलीफा पिछले कुछ दिनों से किसान आंदोलन को सपोर्ट कर रही हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर सबसे पहले दिल्ली में इंटरनेट सेवा बंद करने को लेकर सवाल उठाया था। हालांकि मिया खलीफा पर पैसे लेकर इस प्रोपेगेंडा में शामिल होने के आरोप भी लग रहे हैं।