सिंगर मीका सिंह जितना अपने गानों के लिए मशहूर है उतनी ही फैन फॉलोइंग भी है। इसका उदाहरण रविवार आधी रात को देखने मिला। दरअसल, उनकी गाड़ी बीच सड़क में खराब हो गई। और उनकी मदद करने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मुंबई. सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) जितना अपने गानों के लिए मशहूर है उतनी ही फैन फॉलोइंग भी है। इसका उदाहरण रविवार आधी रात को देखने मिला। दरअसल, मीका राहुल वैद्य और दिशा परमार की संगीत सेरेमनी से घर लौट रहे थे तो उनकी गाड़ी बीच सड़क में खराब हो गई। और उनकी मदद करने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसका वीडियो भीव सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बताया कि रात के तीन बज रहे हैं और मीका सिंह की गाड़ी खराब हो गई है। बारिश में भीगते हुए भी लोग उनकी मदद के लिए खड़े हैं। मीका वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि जब मीका पाजी की कार बंद होती है तो इतने लोग हेल्प करने आ जाते हैं मुंबई सिटी में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


- वीडियो में एक शख्स मीका के पास पहुंचकर कहना है उनसे कमेंट करते को कहता है सिंगर ने कहा- 200 लोग है। यह सुनते ही लोग चीयर करने लगते हैं। बता दें कि इस दौरान मीका के साथ आकांक्षा पुरी भी थी। 


- बता दें कि बीती रात मुंबई में भारी हुई और सड़कों पर घुटनों-घुटनों तक पानी भर गया था। ऐसे में कई लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। वहीं, जब मीका, आकांक्षा के साथ राहुल वैद्य की पार्टी से लौटे तो उनकी कार भी सड़कों पर भरे पानी की वजह से खराब हो गई।