Swayamvar Mika Di Vohti : आज यानि 10 जून को सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) का जन्मदिन है। मीका सिंह जितना शानदार गाने गाते हैं उतने अच्छे स्टेज परर्फामर  भी हैं। मीका सिंह के साथ विवादों का भी चोली दामन   का साथ रहा है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Swayamvar Mika Di Vohti : आज सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) का जन्मदिन है। मीका का जन्म 10 जून, 1977 को पश्चिम बंगाल दुर्गा नाम के शहर में हुआ था। मीका के नाम पर एकसे बढ़कर गाने की लिस्ट है। वहीं उन्हें बॉलीवुड का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल सिंगर कहा जाता है। वे आज 45 साल के हो गए हैं। बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने सुपरहिट सांग दिए हैं। वे सलामान खान के लिए कई मर्तबा प्लेबैक सिंगिंग कर चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को किया किस
 मीका सिंह जितना शानदार गाने गाते हैं उतने अच्छे स्टेज परर्फामर भी हैं। मीका सिंह के साथ विवादों का भी चोली दामन का साथ रहा है। साल 2006 में उन्होंने अपनी ही बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को सबके सामने किस कर दिया था। वहीं राखी सावंत ने अपनी आदत मुताबिक जमकर हंगामा मचाया था। 
राखी ने बड़ा बयान
उस समय यह मुद्दा मीडिया में बहुत गरमाया था। राखी सावंत ने बकायदा इसे कई मंच पर उठाया था। वहीं राखी सावंत ने मीका सिंह पर तीखा कमेंट करते हुए कहा था कि मैंने ही उसे फेमस बनाया है, वर्ना तो उसे कोई सुनने वाला ही नहीं था।

कई केसों में सामने आ चुका है नाम
आपको बता मीका के साथ और भी कई विवाद जुड़े हैं। वे हिट एंड रन केस, मॉडल से बद्तमीजी, डॉक्टर को थप्पड़ रसी करना, बिपाशा बसु से जबरदस्ती किस करना, कस्टम ड्यूटी की चोरी, डांसिंग प्रोग्राम के बहाने कबूतरबाजी जैसे कई आरोपों का सामना कर चुके हैं। 

भाई दलेर मेंहदी से भीलहो चुका है पंगा
मीका सिंह फेमस सिंगर दलेर मेहंदी के छोटे भाई है। गायक बनने से पहले वह गिटारिस्ट थे। उन्होंने दलेर मेंहदी के साथ मिल कर कई गाने कम्पोज़ किए हैं। वे 45 साल की उम्र में अब स्वयंवर रचाने जा रहे हैं। मीका सिंह अक्सर दलेर मेंहदी को अपनी शादी नहीं होने देने के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं। दरअसल एक बार दलेर ने मीका की गर्ल फ्रेंड को डांट दिया था, इसके बाद मीका सिंह का उससे ब्रेकअप हो गया था। 

ये भी पढ़ें
PHOTOS: बेहद खूबसूरत है महिमा चौधरी की 15 साल की बेटी, इस मामले में मां को भी देती है टक्कर

PHOTOS में देखें किसी लग्जरी अपार्टमेंट से कम नहीं शिल्पा शेट्टी की नई वैनिटी वैन, मौजूद है हर सुविधा

PHOTOS में देखें रियल लाइफ में कितनी बोल्ड और ग्लैमरस हैं आश्रम 3 की सेवादार कविता

कंगना रनोट ने दिखाई अपने नए घर की इनसाइड PHOTOS, एकदम हटके है इंटीरियर और डिजाइन