मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमण (Milind Soman) 55 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। मिलिंद अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में मिलिंद ने अपनी फिटनेस से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो हाथों के बल उल्टे खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई। मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमण (Milind Soman) 55 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। मिलिंद अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में मिलिंद ने अपनी फिटनेस से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो हाथों के बल उल्टे खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मिलिंद ने लिखा- सांस लेते रहें, तब भी जब सबकुछ उल्टा दिख रहा हो। मिलिंद के इस वीडियो पर कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

एक शख्स ने मिलिंद से सवालिया लहजे में पूछा- आप पार्टी करते हैं या शराब पीते हैं? इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा- ड्रिंक कभी-कभार कर लेता हूं लेकिन पार्टी कभी नहीं। वहीं एक और शख्स ने मिलिंद से पूछा कि आपने हैंडस्टैंड कौन सी उम्र में सीखा? इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा 54 साल की उम्र में। एक और शख्स ने मिलिंद से पूछा कि भाई क्या-क्या कर लेते हो? एक्टर ने कहा- जो भी, जिसमें मजा आए। 

मिलिंद आखिरी बार वेबसीरीज पौरुषपुर में नजर आए थे। वैसे, मिलिंद को सबसे पहले अलीशा चेनॉय के म्यूजिक वीडियो 'मेड इन इंडिया' में देखा गया था। मिलिंद ने 22 अप्रैल 2018 को खुद से 25 साल छोटी अंकिता कोंवर से अलीबाग में शादी की थी। इस शादी में दोनों परिवार के लोग और कुछ चुनिंदा फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे।

मिलिंद ने 19 जुलाई, 2016 को ज्यूरिख में मिलिंद ने आयरनमैन कॉन्टेस्ट में जीत हासिल की। वहां इन्होंने 3.8 किलोमीटर स्विमिंग, 180.2 किलोमीटर साइकिलिंग और 42.2 किलोमीटर रनिंग 15 घंटे 19 मिनट में पूरी की थी। मिलिंद के मुताबिक, उन्होंने 10 साल की उम्र से स्विमिंग की शुरुआत की। 15 साल से दौड़ रहे हैं और 2004 में पहली हाफ मैराथन पूरी की थी।

फिल्मों की बात करें तो मिलिंद सोमण ने 16 दिसंबर, रूल्स- प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में काम किया है। मिलिंद अभी सुपर मॉडल ऑफ द ईयर-2 में जज हैं। उनके अलावा इस शो में मलाइका अरोड़ा और अनुषा दांडेकर भी हैं।