तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म 'सांड की आंख' होगी। इसमें वे भूमि पेडनेकर के साथ लीड रोल में दिखेंगी। इस फिल्म को 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

मुंबई.'मिशन मंगल' एक्ट्रेस तापसी पन्नू की बचपन की फोटो को लेकर डायरेक्टर अनुराग कश्यप और विक्की कौशल ने जमकर मजाक उड़ाया। दरअसल, हाल ही में अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। तापसी इस फोटो में स्पोर्ट्स डे पर अवॉर्ड लेती नजर आ रही हैं। बता दें, इस फोटो में एक्ट्रेस पहले स्थान पर खड़ी हैं। इस फोटो के साथ तापसी ने कैप्शन भी लिखा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तापसी ने लिखा, 

फोटो शेयर करते हुए तापसी ने लिखा कि खेल उनके जीवन का अभिन्न अंग रहा है। स्कूल रेस ट्रैक हर साल उनका युद्ध स्थल बन जाता था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने खुद को प्रोत्साहित करने के लिए सपोर्टिव फैमिली और स्कूल के टीचर्स को धन्यवाद दिया। दुर्भाग्य से बहुत से बच्चों के पास वह सपोर्ट सिस्टम नहीं होता है। #WhyTheGap

View post on Instagram

डायरेक्टर और एक्टर ने उड़ाया मजाक

डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने तापसी की इस फोटो पर मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, 'चलो कोई तो अवॉर्ड मिला।' डायरेक्टर के कमेंट का जवाब देते हुए तापसी ने लिखा, हाहाहा, स्कूल-कॉलेज सब ठीक था। लाइफ में उसके बाद कॉम्प्टिशन बहुत फेयर हो गया। वहीं विक्की कौशल ने लिखा, 'पक्का दो चार को धक्का जरूर मारा होगा।' तापसी ने एक्टर को जवाब में लिखा, 'जी नहीं मैं एक ईमानदार प्लेयर हूं देखो इस भोले चेहरे को।' इसके साथ ही कुछ यूजर्स तो एक्ट्रेस की स्कूल ड्रेस का मजाक उड़ाने लगे। एक ने लिखा, 'पन्नू जी प्राइज तक तो ठीक था पर शूज किसने बांधे आपके।' यही सवाल उनसे कइयों ने पूछे।

'सांड की आंख' में आएंगी नजर

तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म 'सांड की आंख' होगी। इसमें वे भूमि पेडनेकर के साथ लीड रोल में दिखेंगी। इस फिल्म को 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसका डायरेक्शन तुषार हीरानंदनी ने किया है। इसके अलावा 15 अगस्त को 'मिशन मंगल' रिलीज की गई है, जो कि बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ काम कर रही है।