महेन्द्र सिंह धोनी  ने ग्राफिक नॉवेल 'अथर्व: द ओरिजिन' (Atharva: The Origin) का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। इसमें पूर्व कैप्टन धोनी सुपरहीरो वाले किरदार में नजर आ रहे हैं। 

मुंबई. इंडियन क्रिकेट के पूर्व कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) नई पारी खेलने को तैयार हैं। वो ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। धोनी जल्द ही एक ग्राफिक नॉवेल में नज़र आने वाले हैं जिसकी पहली झलक सामने आ गई है। इसमें पूर्व कैप्टन सुपरहीरो वाले किरदार में दिखाई दे रहे हैं। ग्राफिक नॉवेल 'अथर्व: द ओरिजिन' (Atharva: The Origin) का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) महादेव वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं। टीचर में धोनी के सिर पर जटाएं और गले में मालाएं लिपटी नजर आ रही है।फैन्स धोनी को अब उनके ऐनिमेटेड अवातर में देख सकेंगे। बता दें कि यह पौराणिक साइंस फिक्शन वेब सीरीज़ है, जो धोनी एंटरटेनमेंट ही लेकर आ रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्रिकेटर धोनी की नई पारी होगी शुरू

धोनी इसके बारे में बताते हैं कि मैं इस परियोजना से जुड़कर रोमांचित हूं और यह वास्तव में एक रोमांचक उद्यम है। 'अथर्व- द ओरिजिन' एक आकर्षक कहानी और इमर्सिव कलाकृतियों के साथ एक मनोरम ग्राफिक उपन्यास है।' गौरतलब है कि Dhoni Entertainment की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिकेटर की वाइफ साक्षी धोनी हैं। साक्षी ने इसे थ्रिलिंग सीरीज बताया है।

राक्षसों से भिड़ते नजर आएंगे धोनी

इस ऐनिमेटेड टीज़र में धोनी किसी शूरवीर की तरह दुष्टों और राक्षसों से भिड़ते नजर आ रहे हैं। इस झलक में उनका रूद्र रूप साफ नजर आ रहा है और यही अंदाज उनके फैन्स को कायल भी कर रहा है। इस नॉवेल के लेखक रमेश थमिलमनी है। वहीं, ग्राफिक नॉवेल का निर्माण Virzu Studios और MIDAS Deals प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर किया है।

फैंस बेसब्री से कर रहे हैं इसका इंतजार

एमएस धोनी इस ग्राफिक नॉवेल में अथर्व की भूमिका में नजर आएंगे।वहीं मीडिया से बातचीत में लेखक रमेश थमिलमनी ने कहा कि अथर्व - द ओरिजिन एक ड्रीम प्रोजेक्ट है और यह मेरे दिल के करीब है। हमने कई वर्षों तक एक विजन, एक विचार को जीवंत करने और इसे उत्कृष्ट कृति में तब्दील करने के लिए काम किया है। धोनी को नए अवतार में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़ें:

दिग्गज एक्टर RAMESH DEV का हार्ट अटैक से निधन,अमिताभ बच्चन-शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सितारों के साथ कर चुके हैं काम

Rakhi Sawant ने कैमरे के सामने बीच सड़क पर उतारा जैकेट, अदाकारा पर जा टिकी लोगों की निगाहें

Anupam Kher अपनी मां के साथ इस मंदिर में की पूजा-अर्चना, दुलारी देवी को याद आया गुजरा जमाना