बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर मीत ब्रदर्स के पिता एस. गुलजार सिंह चंद्रोके का निधन हो गया है। खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि उन्हें दिल दौरा पड़ा था और बुधवार की शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुंबई. बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर मीत ब्रदर्स के पिता एस. गुलजार सिंह चंद्रोके का निधन हो गया है। खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि उन्हें दिल दौरा पड़ा था और बुधवार की शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार शाम 8 बजे उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यहां किया जाएगा सिंगर के पिता का अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गुलजार सिंह चंद्रोके का शरीर रिपोर्ट लिखे जाने तक कोकिलाबेन अस्पताल में था और उन्होंने वहीं पर ही अंतिम सांस ली। उनके परिवार के सदस्य व करीबी रिश्तेदार यहां पहुंच रहे हैं। मीत ब्रदर्स के पिता का अंतिम संस्कार ओशिवारा क्रिमेशन सेंटर में किया जाएगा। गुरुवार को उनकी अंतिम यात्रा यहीं से शुरू की जाएगी।

मीत ब्रदर्स ने अपने करियर की शुरुआत बतौर म्यूजिक डायरेक्टर की थी और बाद में वह धीरे-धीरे सिंगिंग की फील्ड में आ गए। उनके वास्तविक नाम मनमीत और हरमीत सिंह हैं। कई साल पहले उन्होंने अंजन भट्टाचार्य के साथ मिलकर मीत ब्रोज अंजन नाम से काम शुरू किया था, लेकिन बाद में ये तीनों अलग हो गए और फिर हरमीत-मनमीत ने अपना खुद का म्यूजिक स्टूडियो शुरू किया।

View post on Instagram

इन गानों ने मीत ब्रदर्स को बनाया हिट 

हरमीत-मनमीत ने अपना खुद का म्यूजिक स्टूडियो शुरू किया, जिसका नाम उन्होंने मीत ब्रदर्स रखा। मीत ब्रदर्स की जोड़ी अब तक 'बेबी डॉल', 'पिंक लिप्स', 'हैंगओवर', 'पार्टी तो बनती है' और 'चिट्टियां कलाइयां' जैसे तमाम ब्लॉकबस्टर हिट गाने दे चुकी है। दोनों की निजी जिंदगी की बात करें तो मनमीत ने साल 2002 में टीवी एक्ट्रेस करिश्मा मोदी से शादी की थी। वहीं, हरमीत सिंह शेफाली जरीवाला के साथ फेरे ले चुके हैं। हालांकि, साल 2009 में दोनों अलग हो गए थे।