नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने एक्टर को तलाक का लीगल नोटिस भेजा है। आलिया ने उनसे अपना रिश्ता तोड़ने और तलाक देने की मांग की है। उन्होंने ये नोटिस नवाज को व्हॉटसअप किया है। नोटिस में आलिया ने जीवनयापन के लिए उनसे मेंटेनेंस की मांग भी की है। 

मुंबई. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने एक्टर को तलाक का लीगल नोटिस भेजा है। आलिया ने उनसे अपना रिश्ता तोड़ने और तलाक देने की मांग की है। उन्होंने ये नोटिस नवाज को व्हॉटसअप किया है। नोटिस में आलिया ने जीवनयापन के लिए उनसे मेंटेनेंस की मांग भी की है। हाल ही में आलिया एक इंटरव्यू में बात की है कि उनकी शादी में दिक्कतें थीं और वह इसे आगे नहीं बढ़ा सकती हैं। हालांकि, उन्‍होंने यह नहीं बताया कि उन दोनों के बीच असल में वो क्या मुद्दे थे, जिसकी वजह से वो अपना 11 साल पुराना रिश्ता तोड़ने को तैयार हैं। अब इसी पर एक्टर के भाई शमाज सिद्दीकी का भी बयान सामने आया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने कही ये बात 

पत्नी आलिया सिद्दीकी के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमाज से मीडिया ने बात करने की कोशिश की। इसके बाद शमाज सिद्दीकी ने रिप्लाई किया कि उन्हें इस लीगल नोटिस के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है, न्यूज देखकर इसके बारे में उन्हें पता चला है कि इस तरह का कोई लीगल नोटिस भेजा गया है, क्योंकि यह पूरी तरह से लीगल मैटर है इसलिए वह फिलहाल इस पर अपनी कोई भी राय नहीं रखना चाहते हैं।

नवाजुद्दीन और आलिया की शादी को 11 साल से ज्यादा हो चुके हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि समस्याएं कई सालों से हैं। इसके पीछे मूल कारण नवाजुद्दीन और उनके भाई हैं। अब उन्‍होंने शादी को खत्म करने का फैसला किया है और तलाक मांगा है। उनके वकील ने 7 मई को ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए नवाजुद्दीन को कानूनी नोटिस भेजा था। हालांकि, नवाजुद्दीन ने अभी तक अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।