बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में एनसीबी (ncb) ने फिल्म प्रोड्यूसर रहे फिरोज नाडियाडवाला के घर छापा मारा। रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार को हुई इस छापेमारी में नाडियाडवाला के घर से करीब 10 ग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन कब्जे में लिए हैं। हालांकि, इस दौरान फिरोज घर पर मौजूद नहीं थे। एनसीबी के अधिकारियों ने छापेमारी के बाद अपने ऑफिस में फिरोज की पत्नी शबाना सईद को गिरफ्तार किया और प्रोड्यूसर को समन भेजा। एनसीबी की टीम ने रविवार को मलाड, अंधेरी, लोखंडवाला, खारघर और कोपरखैरने में छापे मारे। 

मुंबई. बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में एनसीबी (ncb) ने फिल्म प्रोड्यूसर रहे फिरोज नाडियाडवाला (firoz nadiadwala) के घर छापा मारा। रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार को हुई इस छापेमारी में नाडियाडवाला के घर से करीब 10 ग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन कब्जे में लिए हैं। हालांकि, इस दौरान फिरोज घर पर मौजूद नहीं थे। एएनसीबी के अधिकारियों ने छापेमारी के बाद अपने ऑफिस में फिरोज की पत्नी शबाना सईद को गिरफ्तार किया और प्रोड्यूसर को समन भेजा। बताया जा रहा है कि फिरोज का नाम जांच एजेंसी द्वारा हिरासत में लिए गए कुछ संदिग्धों से हुई पूछताछ में सामने आया था। एएनआई के अनुसार, एनसीबी की टीम ने रविवार को मलाड, अंधेरी, लोखंडवाला, खारघर और कोपरखैरने में छापे मारे। बता दें कि फिरोज नाडियावाला ने आवारा पागल दीवाना, वेलकम, आनः मेन ऐट वर्क, फुल एन फाइनल, हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी जैसी कई फिल्मों को प्रड्यूस किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…


एनसीबी ने शनिवार को मुंबई की चार अलग-अलग लोकेशंस पर छापा मारा था। छापेमारी में गांजा, चरस और एक अन्य ड्रग बरामद हुई थी। शनिवार शाम हुई छापेमारी के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनसे फिलहाल जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के बाद सामने आए ड्रग्स मामले में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई अगिसिलाओस को जमानत मिलने के बाद दोबारा एनसीबी ने हिरासत में लिया है। धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कर्मचारी क्षितिज रवि प्रसाद को भी इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।