नुसरत जहां ने 19 जून को कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की। यह शादी तुर्की के शहर इस्तांबुल में दो रीति रिवाजों के साथ हुई थी।

कोलकाता। बांग्ला एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद नुसरत जहां इन दिनों अपने हनीमून की फोटोज को लेकर सुर्खियों में हैं। नुसरत हाल ही में पति निखिल जैन के साथ मॉरीशस से हनीमून मनाकर लौटी हैं। नुसरत वहां बिताए खास पलों की फोटोज सोशल पर शेयर कर रही हैं। हालांकि कुछ लोग जहां नुसरत की फोटोज को पसंद कर रहे हैं, वहीं काफी लोग उनसे नाराज भी हुए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, 6 अगस्त को भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबर के बाद यूजर्स नुसरत की फोटोज देख भड़क उठे और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कश्मीर में आर्ट‍िकल 370 हटाने की घोषणा और उसके बाद सुषमा स्वराज के निधन पर नुसरत जहां ने कोई बात नहीं की। वो बस अपने हनीमून की फोटोज ही शेयर कर रही हैं और इसी बात पर सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हो गए हैं। 

यूजर्स ने नुसरत को लगाई फटकार...
नुसरत जहां की फोटो पर कमेंट करते हुए एक इंस्‍टाग्राम यूजर ने ल‍िखा- ''संसद में चर्चा करने की बजाय तुम प‍िकन‍िक मना रही हो।'' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ''संसद में धारा 370 जैसे गंभीर मामलों पर बात की जा रही है और तुम गायब हो। तुम्‍हें संसद की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे देना चाहिए।'' एक और यूजर ने लिखा- "मैम आपको पता है सुषमा स्वराज जी का निधन हो गया है।" 

जून में की नुसरत ने शादी
बता दें कि नुसरत जहां ने 19 जून को कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की। यह शादी तुर्की के शहर इस्तांबुल में दो रीति रिवाजों के साथ हुई थी। पहले उन्‍होंने हिंदू रीति रिवाज से शादी की और फ‍िर क्रिश्चियन रीति रिवाज से एक दूसरे को हमसफर चुना। 

नुसरत के खिलाफ जारी हुआ था फतवा
सांसद बनने के बाद जब नुसरत शपथ लेने के लिए पहुंची तो वो पिंक साड़ी में नजर आईं। इस दौरान उनकी मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, हाथों में मेहंदी और चूड़ियां थीं। ये बात मुस्लिम धर्मगुरुओं को नागवार गुजरी और उन्होंने फतवा जारी कर दिया था।