प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में उनके पास ही बैठे निक जोनास ने कुछ ऐसी हरकत कर दी कि आम यूजर्स के साथ ही प्रियंका की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी शरमा गई हैं। 

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में प्रियंका रेड कलर की बिकिनी पहने धूप सेंकती नजर आ रही हैं और उनके पास ही बैठे निक जोनास ने कुछ ऐसी हरकत कर दी कि आम यूजर्स के साथ ही प्रियंका की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी शरमा गई हैं। परिणीति ने दीदी-जीजू की इसी फोटो पर कमेंट करते हुए अपनी बात कही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

जीजू, मिमी दीदी! ये सब क्या चल रहा है? इंस्टाग्राम पर फैमिली है। आखें मूंद कर लाइक बटन दबाने की हिम्मत कर रही हूं। इतना ही नहीं कई यूजर्स भी इस फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा- लगता है कि निक जोनास सिर्फ स्नैक्स पर ही सर्वाइव कर रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा- क्या मुझे भी थोड़ा स्नैक्स मिल सकता है। 

View post on Instagram

बता दें कि फोटो में प्रियंका पूल किनारे धूप सेंक रही हैं। उन्होंने रेड एंड व्हाइट बिकनी पहनी है। उनके पास शर्टलेस निक जोनस बैठे हैं, जो कि प्रियंका के बट पर केक लगाते दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- स्नैक्स। बता दें कि प्रियंका और उनकी बहन परिणीति क्लोज बॉन्डिंग शेयर करती हैं। प्रियंका की शादी में भी परिणीति चोपड़ा जीजू निक जोनास के साथ खूब एन्जॉय करती दिखी थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग लंदन में खत्म कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दूसरी फिल्म मैट्रिक्स की भी शूटिंग खत्म कर ली है। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'वी कैन बी हीरोज', 'द मैट्र‍िक्स 4' शामिल है। इसके साथ ही वो फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी होंगी।