पायल रोहतगी और संग्राम सिंह अपनी संगीत सेरेमनी में बहुत खुश दिखाई दिए, दोनों ने बहुत ग्रेसफुल डांस के जरिए अपनी भावनाएं प्रदर्शित की हैं। पायल ने अपने इंस्टा अकाउंट में ये वीडियो शयेर करके फैंस को खुश होने का मौका दिया है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) और संग्राम सिंह (Sangram Singh) आज यानि 9 जुलाई को मोहब्बत की नगरी आगरा में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले पायल रोहतगी ने अपने वेडिंग प्रोग्राम्स के दौरान म्यूजिक सेरेमनी की रोमांटिक डांस वीडियो शेयर किया है। ये म्यूजिक सेरेमनी शुक्रवार 8 जुलाई की रात हुई थी। एक्ट्रेस पायल अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए प्री-वेडिंग फंक्शन की पिक्स और वीडियो शेयर कर रही हैं। पायल ने शुक्रावार और शनिवार की दरम्यानी रात अपने प्रेमी और होने वाले पति संग्राम सिंह के साथ संगीत का वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में दोनों को हाथों में हाथ डाले डांस करते हुए देखा जा सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्टनिंग लुक में दिखे पायल और संग्राम सिंह

पायल रोहतगी ने अपनी संगीत सेरेमनी (Sangeet Ceremony) के लिए बहुत शानदार आउटफिट चुना था। पायल ने ऑल-व्हाइट ड्रेस पहना था, इसमें एक्ट्रेस बहुत स्टनिंग दिखाई दे रहीं थी। संगीत समारोह में संग्राम सिंह ने ब्लैक कलर का क्लोज़नेक कुर्ता और ऑफ व्हाइट पायजामा कैरी किया है। इस ड्रेस में संग्राम भी बहुत हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। वहीं पायल ने इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है- वैडिंग, इसके साथ उन्होंने v फायर और कपल डांसिंग वाले इमोजी गिराए हैं।

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह अपनी संगीत सेरेमनी में बहुत खुश दिखाई दिए, दोनों ने बहुत ग्रेसफुल डांस के जरिए अपनी भावनाएं प्रदर्शित की हैं। पायल ने अपने इंस्टा अकाउंट में ये वीडियो शयेर करके फैंस को खुश होने का मौका दिया है। 

देखें दोनों का डांस वीडियो- 

View post on Instagram

इससे पहले पायल ने अपने होने वाले पति के साथ प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया था । एक्ट्रेस ने इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “हमारे लाइफ के इस खूबसूरत यात्रा की शुरुआत !! आप सभी हमें आशीर्वाद और शुभकामनाएं जरुर दें।”

आगरा में शादी दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन
 पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की बहुत सीमित लोगों के समक्ष विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शादी में उनके परिजन और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। पायल और संग्राम आने वाली 14 जुलाई को दिल्ली में एक भव्य रिसेप्शन दे रहे हैं। इसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती है। वैसे तो पायल ने कंगना रनौत को भी आमंत्रण भेजा है। वहीं चर्चा है कि पायल फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए मुंबई में भी एक रिसेप्शन देंगी। 

और पढ़ें...

अपने ही रिसेप्शन में नकाब में दिखी ए आर रहमान की बेटी, लोग बोले- जब दिखना एक जैसा ही है तो फोटो का क्या फायदा?

आर्यन के साथ रातभर जेल में ही रुके थे शाहरुख़ खान, इमोशनल होकर कहा था- NCB ने मेरे बेटे को शैतान बना दिया

शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन ने NCB पर लगाए थे गंभीर आरोप, कस्टडी के दौरान पूछे थे ऐसे कड़वे सवाल

शादी के 12 महीने बाद मां बनी 'हंगामा 2' की हीरोइन, बेटी की फोटो शेयर कर बताया पिछले कुछ दिन कैसे रहे?