प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ 'लव स्टोरी 2050' और 'वाट्स योर राशि' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर हरमन बावेजा (Harman Baweja) ने न्यूट्रीशन हेल्थ कोच साशा रामचंदानी से इंगेजमेंट  कर ली है। साशा की दोस्त और क्रिकेटर जहीर खान की वाइफ एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने सोशल मीडिया पर कपल को बधाई देते हुए यह जानकारी दी है। 

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ 'लव स्टोरी 2050' और 'वाट्स योर राशि' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर हरमन बावेजा (Harman Baweja) ने न्यूट्रीशन हेल्थ कोच साशा रामचंदानी से इंगेजमेंट कर ली है। साशा की दोस्त और क्रिकेटर जहीर खान की वाइफ एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने सोशल मीडिया पर कपल को बधाई देते हुए यह जानकारी दी है। सागरिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में कपल की फोटो शेयर करते हुए लिखा- बधाई हो साशा और हरमन। बता दें कि 40 साल के हरमन मशहूर डायरेक्टर हैरी बावेजा के बेटे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरमन बावेजा ने 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद उनकी 'विक्ट्री', 'वाट्स योर राशि' और 'ढिशक्याऊं' भी कोई कमाल नहीं दिखा सकीं। 2020 में ही उनकी और जेनेलिया डिसूजा स्टारर मूवी 'इट्स माय लाइफ' टीवी पर रिलीज हुई। यह फिल्म 2013 में शूट हो चुकी थी। हरमन ने 2016 में आई पंजाबी एनिमेटेडे फिल्म चार साहिबजादे में वॉइस ओवर किया था। साथ ही वो इसके राइटर भी हैं। 

ऋतिक रोशन के हमशक्ल कहे जाने वाले हरमन बावेजा ने फरवरी 2014 में इस बात का खुलासा किया था कि वे बिपाशा बसु के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, उसी साल दिसंबर में बिपाशा ने ब्रेकअप का अनाउंसमेंट कर दिया था। 

हरमन बावेजा ने 6 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'ढिशक्याऊं' के बाद किसी मूवी में नजर नहीं आए हैं। हालांकि, उन्होंने अपने बढ़े हुए वजन के चलते खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यहां तक कि लोग उन्हें पहचान भी नहीं पाए थे।