लंबे समय से फिल्मों से दूर बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा (harman baweja) की शादी की डेट सामने आई है। हरमन मंगेतर साशा रामचंदानी (sasha ramchandani) से 21 मार्च को 7 फेरे लेंगे। यह शादी हैदराबाद में होगी। उन्होंने दिसंबर में साशा से चंडीगढ़ में सगाई की थी। बता दें कि हरमन की मंगेतर न्यूट्रीशियल कोच है। बता दें कि 2008 में आई फिल्म लव स्टोरी 2050 से हरमन ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता हैरी बावेजा ने ही किया था। प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का हिस्सा थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई थी। हरमन इसके बाद कुछ फिल्मों में नजर आए, हालांकि, इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब नहीं हो पाए।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा (harman baweja) की शादी की डेट सामने आई है। हरमन मंगेतर साशा रामचंदानी (sasha ramchandani) से 21 मार्च को 7 फेरे लेंगे। यह शादी हैदराबाद में होगी। उन्होंने दिसंबर में साशा से चंडीगढ़ में सगाई की थी। बता दें कि हरमन की मंगेतर न्यूट्रीशियल कोच है। शादी की डेट फिक्स कर चुके हरमन के पिता हैरी बावेजा ने यह जानकारी परिवार और करीबी दोस्तों को भी दी है। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग ही शामिल होंगे। हरमन और साशा के परिवार ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हरमन ने 50-70 लोगों की लिस्ट तैयार की हैं, जो उनकी शादी में मेहमान बनकर पहुंचेंगे। हालांकि, मुंबई में वह वेडिंग रिसेप्शन देंगे या नहीं यह अभी तक क्लियर नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


2008 में आई फिल्म लव स्टोरी 2050 से हरमन ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता हैरी बावेजा ने ही किया था। प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का हिस्सा थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई थी। हरमन इसके बाद कुछ फिल्मों में नजर आए, हालांकि, इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के साथ अफेयर को लेकर वे बी-टाउन की सुर्खियां में जरूर रहे। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया।