प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर कर बताया वे अपने घर से करीब 2 महीने बाद बाहर निकली है। घर से निकलने के बाद उन्होंने मास्क पहने हुए अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। सेल्फी में प्रियंका का प्रिंटेड मास्क काफी कूल दिख रहा है। फोटो पर उन्होंने कैप्शन लिखा-  'आखें कभी खामोश नहीं रहतीं। दो महीने में पहली बार घर से बाहर जाते हुए, शुक्र है कि मास्क है।' प्रियंका ने पीले रंग का टॉप पहना है और उनके बाल बिखरे नजर आ रहे हैं। 

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना को लेकर दहशत फैली हुई है। रोज हजारों की संख्या में लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में भी कोरोना महामारी से बचाव के लिए 17 मई तक लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद हैं। सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्टिव है और फैन्स के टच में है। इसी बीच विदेश में रह रही प्रियंका चोपड़ा अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा है और उनकी आंखें सूजी हुई नजर आ रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो महीने बाद निकली बाहर
प्रियंका ने फोटो शेयर कर बताया वे अपने घर से करीब 2 महीने बाद बाहर निकली है। घर से निकलने के बाद उन्होंने मास्क पहने हुए अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। सेल्फी में प्रियंका का प्रिंटेड मास्क काफी कूल दिख रहा है। फोटो पर उन्होंने कैप्शन लिखा- 'आखें कभी खामोश नहीं रहतीं। दो महीने में पहली बार घर से बाहर जाते हुए, शुक्र है कि मास्क है।' प्रियंका ने पीले रंग का टॉप पहना है और उनके बाल बिखरे नजर आ रहे हैं। प्रियंका का ये अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

View post on Instagram


पति के साथ क्वालिटी टाइम
प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ ससुराल में ही क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। जिसकी जानकारी वो अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए देती रहती है। क्वारंटीन के दौरान घर में वे अपने पैट एनिमल्स के साथ भी बेहद एन्जॉय कर रही है। 


प्रियंका ने लिया था लाइव कॉन्सर्ट में हिस्सा
बता दें कि हाल में प्रियंका, पति निक के साथ कोरोना वायरस के लिए फंड जुटाए जाने के लिए रखे गए लाइव कॉन्सर्ट में देखी गई थीं। इससे पहले वह लेडी गागा द्वारा रखे गए लाइव कॉन्सर्ट में भी भाग ले चुकी हैं। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थीं, जिसमें उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर थे।