प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन प्राइम के साथ दो साल की मल्टीमिलियन डॉलर की डील की है। उन्होंने इस डील को साइन किया है। इसके तहत वह ग्लोबल लेवल पर टीवी की दुनिया में देसी कंटेंट लेकर आएंगी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर, मैंने हमेशा भाषा और भूगोल से पर अच्छा कंटेंट बनाने के लिए दुनियाभर की प्रतिभाओं के लिए एक खुले कैनवास का सपना देखा है। यही मेरे प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स का डीएनए रहा है, अब अमेजन के साथ इस रोमांचक प्रयास की नींव भी यही है।

मुंबई. कोरोना की दहशत अभी भी कम नहीं हुई है। आज भी कई लोग रोज इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। इसी महामारी की वजह से लोगों की मौत भी हो रही है। भारत में भी इस वायरस का असल कम नहीं हुआ है। यहां भी रोज लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। हालांकि, देश में जब लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत मिल गई है। फिर भी आमजनों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। खबर है कि उन्होंने हाल ही में करोड़ों डॉलर की डील साइन की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


दो साल की डील
प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन प्राइम के साथ दो साल की मल्टीमिलियन डॉलर की डील की है। उन्होंने इस डील को साइन किया है। इसके तहत वह ग्लोबल लेवल पर टीवी की दुनिया में देसी कंटेंट लेकर आएंगी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर, मैंने हमेशा भाषा और भूगोल से पर अच्छा कंटेंट बनाने के लिए दुनियाभर की प्रतिभाओं के लिए एक खुले कैनवास का सपना देखा है। यही मेरे प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स का डीएनए रहा है, अब अमेजन के साथ इस रोमांचक प्रयास की नींव भी यही है। और अमेजन के साथ नए काम को लेकर काफी एक्साइटेड है।

View post on Instagram


नए आइडिया ढूंढ़ने की कोशिश
प्रियंका चोपड़ा ने कहा- एक कहानीकार के रूप में, मैं नए आइडिया ढूंढ़ने की कोशिश करती रहती हूं, जो केवल मनोरंजन ना करें बल्कि इससे ज्यादा जरूरी लोगों के दिमाग को खोले और उनके विचारों को एक नया नजरिया दे। मैं अपने 20 साल के करियर को देखती हूं, लगभग 60 फिल्मों के बाद, मैं उम्मीद करती हूं कि मैं उसे हासिल करने के लिए अपने रास्ते में ही हूं।


पहले से ही कर रही काम
बता दें कि वे पहले से ही अमेजन के दो प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। पहला रियलिटी डांस शो 'संगीत' है, जिसे वह अपने सिंगर पति निक जोनस के साथ प्रोड्यूस कर रही हैं। यह उनकी खुद की शादी के संगीत से प्रेरित है और इसमें दूल्हा-दुल्हन के परिवार एक-दूसरे के साथ प्रतियोगिता करते दिखेंगे। वहीं, दूसरा प्रोजेक्ट 'एंथोनी एंड जोए रुसोस सिटाडेल' है, जो एस स्पाई ड्रामा है।