प्रियंका चोपड़ा जोनस ने फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में तीन साल बाद वापसी की। मूवी को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी पहले दिन ही रफ्तार धीमी दिखी।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा जोनस ने फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में तीन साल बाद वापसी की। मूवी को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी पहले दिन ही रफ्तार धीमी दिखी। फिल्म में प्रियंका और फरहान ने अपने-अपने किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय किया है। इसके साथ शोनाली बोस ने इस बायोपिक के सभी किरदारों को इंट्रोड्यूस कराने की पूरी कोशिश की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले दिन कमाए इतने करोड़

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा बताया जा रहा है कि शोनाली बोस के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही है। धीमी कमाई करने के पीछे की वजह ऋतिक और टाइगर की 'वॉर' को माना जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि 'वॉर' ने प्रियंका और फरहान की फिल्म को कड़ी टक्कर दी है।

ऐसी है 'द स्काई इज पिंक' की कहानी 

अगर 'द स्काई इज पिंक' की कहानी की बात की जाए तो यह सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें नीरेन और अदिति की कहानी है, जो कि बेटी की जिंदगी और मौत के बीच जूझती नजर आती है। दरअसल, दोनों के जीन में कुछ फॉल्ट होता है, जिसका खामियाजा उनके बच्चों को भुगतना पड़ता है। नीरेन और अदिति की बेटी आयशा (जायरा वसीम) जन्म के साथ ही एक खतरनाक बीमारी का शिकार होती है। वो पहले भी अपनी एक बेटी को खो चुके होते हैं और अब आयशा को नहीं खोना चाहते हैं, वे उसके इलाज के लिए लंदन ले जाते हैं। आयशा की खुशी के लिए वो कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। मूवी में नीरेन और अदिति किरदार प्रियंका और फरहान ने निभाया है। इसके अलावा जायरा वसीम ने आयशा और रोहित सराफ ने बेटे का रोल प्ले किया है।