'जजमेंटल है क्या' एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है। इसमें सीधे साधे केशव यानी राजकुमार राव और बचपन से दिमाग से हिली हुई बॉबी यानी की कंगना रनौत को आप देखेंगे।

मुंबई. कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'जजमेंटल है क्या' काफी विवादों को सहने के बाद शुक्रवार 26 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। मूवी की स्पेशल स्क्रिनिंग में स्टार्स ने जमकर तारीफ की थी। अब दर्शकों से भी मूवी को अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। इसमें कंगना और राजकुमार की एक्टिंग काफी शानदार है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ें...बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, भारतीय सेना के जवानों का दिखाती हैं साहस

ऐसी है फिल्म 

'जजमेंटल है क्या' एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है। इसमें सीधे साधे केशव यानी राजकुमार राव और बचपन से दिमाग से हिली हुई बॉबी यानी की कंगना रनौत को आप देखेंगे। मूवी में केशव के घर में हुई मौत का जिम्मेदार कौन है ? ये किसी नहीं पता होता जिसकी गुत्थी फिल्म में सुलझाते हुए दिखाया गया है। मूवी में आपको बहुत कुछ देखने के लिए मिलेगा। कहीं कॉमेडी तो कहीं ड्रामा। इसकी कहानी काफी दमदार है, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखती है। इसके साथ ही दोनों स्टार्स ने जो पागलपन फिल्म में दिखाया है वो कमाल का है। 

फिल्म- 'जजमेंटल है क्या'
निर्देशक- प्रकाश कोवेलामुदी
निर्माता- एकता कपूर, शोभा कपूर, शैलेश आर सिंह
संगीतकार- डिवाइन, तनिष्क बागची, अर्जुन हरजाई, रचिटा अरोरा 
बजट- 35 करोड़
स्टार- 4/5
रिलीजिंग स्क्रीन्स- 2000 से अधिक

यह भी पढ़ें... कुंवारी मां बनने वाली है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, इतनी HOT फोटोज करती हैं शेयर