पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के पोर्न केस में गिरफ्तार होने के बाद से ही शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की मुसीबतें बढ़ गई हैं। एक तरफ जहां उन्हें डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' चैप्टर 4 से जज की कुर्सी गंवानी पड़ी तो दूसरी ओर उनकी ब्रैंड वैल्यू पर भी निगेटिव असर पड़ा है। हालांकि, मुश्किल हालातों के बीच फुकरे की एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा शिल्पा के सपोर्ट में आई हैं। 

मुंबई। पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के पोर्न केस में गिरफ्तार होने के बाद से ही शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की मुसीबतें बढ़ गई हैं। एक तरफ जहां उन्हें डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' चैप्टर 4 से जज की कुर्सी गंवानी पड़ी तो दूसरी ओर उनकी ब्रैंड वैल्यू पर भी निगेटिव असर पड़ा है। हालांकि, मुश्किल हालातों के बीच फुकरे की एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा शिल्पा के सपोर्ट में आई हैं। बता दें कि इससे पहले फिल्ममेकर हंसल मेहता ने शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में ट्वीट किया था। मेहता ने कहा था कि लोग शिल्पा को थोड़ा स्पेस दें और उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखें। ऋचा चड्ढा ने हंसल मेहता के इसी ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में अपनी बात कही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

ऋचा चड्ढा ने कहा- हमने महिलाओं को उनकी जिंदगी में पुरुषों की गलतियों के लिए दोषी ठहराते हुए एक राष्ट्रीय खेल बना लिया है। मुझे खुशी है कि वो वह मुकदमा कर रही हैं। इससे पहले शिल्पा के सपोर्ट में ट्वीट करते हुए हंसल मेहता ने लिखा था- अगर आप शिल्पा शेट्टी के लिए खड़े नहीं हो सकते तो उन्हें अकेला छोड़ दें। कानून खुद तय करेगा क्या सही है और क्या गलत? उन्हें थोड़ी प्राइवेसी और डिग्निटी दें। दुर्भाग्य से जो पब्लिक फिगर होते हैं, उनके बारे में लोगों के लिए कुछ भी कहना बहुत आसान होता है। अभी इंसाफ तो हुआ नहीं है, इसलिए अपने शब्दों पर कंट्रोल करें। 

आखिर क्या है मामला : 
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। कुंद्रा पर अश्लील कंटेंट बनाने और उसे हॉटशॉट्स नाम के ऐप पर अपलोड करने के आरोप लगे हैं। फिलहाल वो 14 दिन की कस्टडी में हैं। कुंद्रा की अंतरिम जमानत पर फैसला अब मुंबई की सेशन कोर्ट में 2 अगस्त को होगा। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने इस मामले में 29 मीडियाकर्मियों और मीडिया हाउस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का केस दायर किया है। उन्होंने पति के पोर्नोग्राफी केस में उनके बारे में गलत रिपोर्टिंग और इमेज खराब करने का आरोप लगाया है।