अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स जरूरत के हिसाब से ही अपने घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इसी बीच खबर आ रही है कि रणबीर कपूर पर उनके पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया है, जिसके कारण उन्हें आनन-फानन में अस्पताल जाना पड़ा। वैसे आपको बता दें कि रणबीर अपने पेट्स से काफी प्यार करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास डॉग्स और कैट्स है। 

मुंबई. भारत में लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है। इसके बाद भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स जरूरत के हिसाब से ही अपने घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इसी बीच खबर आ रही है कि रणबीर कपूर पर उनके पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया है, जिसके कारण उन्हें आनन-फानन में अस्पताल जाना पड़ा। वैसे आपको बता दें कि रणबीर अपने पेट्स से काफी प्यार करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास डॉग्स और कैट्स है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


डॉग ने किया अटैक
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर के डॉगी ने उनपर अटैक कर दिया था। जिससे उनके चेहरे पर भी कुछ घाव आए हैं। बताया जा रहा है कि यह कोई साधारण खरोंच नहीं थी, इस वजह से उन्हें अस्पताल जाना पड़ा।डॉग द्वारा चेहरे पर किए अटैक की वजह से वो कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे इसलिए डॉक्टर की सलाह लेने वे आनन-फानन में वे अस्पताल गए।