खबरों की मानें तो रणबीर कपूर (ranbir kapoor) इन दिनों बीमार हैं। मां नीतू सिंह (neetu singh) के बाद रणबीर भी कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं। रणबीर फिलहाल क्वारंटाइन में हैं और आराम कर रहे हैं। रणबीर के बीमारी की खबरें सामने आने के बाद उनके अंकल रणधीर कपूर (randhir kapoor) ने इस पूरे मामले की सच्चाई से पर्दा उठाया है। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन उसे क्या हुआ है वो मैं नहीं जानता। मैं शहर में नहीं हूं।

मुंबई. कपूर खानदान से आए दिन ऐसी खबरों सामने आ रही है, जिससे इंडस्ट्री के साथ फैन्स की भी चिंताएं बढ़ गई हैं। खबरों की मानें तो रणबीर कपूर (ranbir kapoor) इन दिनों बीमार हैं। मां नीतू सिंह (neetu singh) के बाद रणबीर भी कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं। रणबीर फिलहाल क्वारंटाइन में हैं और आराम कर रहे हैं। रणबीर के बीमारी की खबरें सामने आने के बाद उनके अंकल रणधीर कपूर (randhir kapoor) ने इस पूरे मामले की सच्चाई से पर्दा उठाया है। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन उसे क्या हुआ है वो मैं नहीं जानता। मैं शहर में नहीं हूं। बता दें कि कोरोना पर काबू पाने के लिए कोविड-19 की वैक्सीन आ गई है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। वैक्सीन लोग लगवा रहे हैं, लेकिन कोरोना के मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


बता दें कि रणबीर से पहले उनकी मम्मी नीतू सिंह भी कोरोना का शिकार हो गई थी। नीतू के अलावा बच्चन परिवार, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, वरुण धवन, कृति सेनन, कनिका कपूर, किरण कुमार, जोया मोरानी सहित कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।