रणवीर सिंह के फैंस न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से लेकर 'गली ब्वॉय' तक दर्शकों ने रणवीर सिंह पर जमकर प्यार लुटाया है। 

मुंबई। रणवीर सिंह के फैंस न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से लेकर 'गली ब्वॉय' तक दर्शकों ने रणवीर सिंह पर जमकर प्यार लुटाया है। रणवीर सिंह अमेरिका के मशहूर ऑनलाइन डेटाबेस सर्च इंजन, Giphy पर भी मौजूद हैं। GIPHY को एनिमेटेड इमेज, या GIF बनाने और शेयर करने के लिए जाना जाता है, और यहां रणवीर के चैनल को 1.1 बिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही रणवीर ने 961 मिलियन लाइक्स हासिल करने वाली सेलेना गोम्ज को भी पछाड़ दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

रणवीर अब सर पॉल मॅक्कार्टनी, मैडोना, टेलर स्विफ्ट और एरियाना ग्रांडे जैसे ग्लोबल पावर आइकन्स की चुनिंदा सूची में शामिल हो चुके हैं। रणवीर के सोशल मीडिया फॉलोइंग में जबरदस्त बढ़ोतरी की एक वजह यंगस्टर्स का उनके प्रति झुकाव भी है। युवा पीढ़ी रणवीर में अपनी इमेज देखती है और उनको अपना यूथ आइकन भी मानती है।

बता दें कि रणवीर सिंह देश के सबसे कम उम्र के मेल सुपरस्टार हैं और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके 56 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बॉलीवुड के सभी मेल एक्टर्स की बात की जाए, तो इंस्टाग्राम पर फॉलोइंग के लिहाज से वह टॉप- 3 में शामिल हैं। 

View post on Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही 1983 के क्रिकेट वर्ल्डकप पर बेस्ड मूवी '83' में नजर आएंगे। इसमें वो कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में कपिल देव की पत्नी यानी रोमी देव का रोल रणवीर की वाइफ दीपिका पादुकोण कर रही हैं।