रेखा को अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' के गाने 'सलाम-ए-इश्क मेरी जां' पर डांस करता देख श्रद्धा कपूर की आंखें भर आई। 

मुंबई. सोशल मीडिया पर रेखा का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे अपनी फिल्म और अन्य कई फिल्मों के गानों पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। एक्ट्रेस का डांस देख बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेस का मुंह खुला का खुला रह गया। 64 की उम्र में भी रेखा के डांस ने स्टेज हिला कर रख दिया। दरअसल, रेखा का डांस वीडियो 2018 का है। उन्होंने ये डांस परफोर्मेंस IIFA अवॉर्ड शो के मंच पर दी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 साल बाद किया था डांस

रेखा ने 64 की उम्र में भी 'मुगल-ए-आजम' के गाने 'जब प्यार किया तो डरना क्या' और फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' के गाने 'सलाम-ए-इश्क मेरी जां' जैसे कई गानों पर परफॉर्म किया था। इस दौरान उन्होंने लगातार 16-20 मिनट की परफोर्मेंस दी थी। एक्ट्रेस ने करीब 20 साल बाद डांस परफोर्मेंस दी थी। इससे पहले उन्होंने 1998 में आयोजित 43वें फिल्म फेयर अवॉर्ड शो में दी थी। इनके डांस को देख रणबीर कपूर, वरुण धवन, अर्जुन कपूर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप खुद को रोक नहीं पाए। ये सभी स्टार्स रेखा की परफोर्मेंस को एंजोय करने के लिए सीट छोड़ जमीन पर बैठे दिखे। वहीं, अर्जुन रेखा को उमराव जान के गाने 'जान लीजिए...' पर डांस करता देख खुद को रोक नहीं पाते हैं और वे बैठे-बैठे डांस स्टेप करने लगते हैं। बता दें, इस वीडियो को 24 मिलियन यानी कि 2 करोड़ 40 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

श्रद्धा कपूर की भर आई आंखें

रेखा को अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' के गाने 'सलाम-ए-इश्क मेरी जां' पर डांस करता देख श्रद्धा कपूर की आंखें भर आई। बता दें, ये अवॉर्ड शो 2018 में बैंकॉक में आयोजित किया गया था।