ऋषि कपूर ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर जबरदस्त गुस्सा निकाला है। ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में आपातकाल घोषित करने की मांग की है। 

मुंबई. कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में दहशत फैली हुई है। इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत में पीएम मोदी ने 21 दिन के लिए लॉकडाउन घोषित किया है। हालांकि, इस लॉकडाउन में भी कुछ लोग बेवजह गूमने निकल रहे हैं। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घरों में बंद है और सोशल मीडिया पर एक्टव है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


ऋषि ने निकाली भड़ास
ऋषि कपूर ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर जबरदस्त गुस्सा निकाला है। ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में आपातकाल घोषित करने की मांग की है। वह टीवी पर पुलिस की पिटाई का एक वीडियो देखकर बुरी तरह नाराज हो गए है। इस ट्वीट के मुताबिक उनकी नाराजगी की वजह पुलिस द्वारा मेडिकल स्टाफ की पिटाई किया जाना है। 

Scroll to load tweet…


ट्वीट पर लिखा ऋषि ने
ऋषि ने ट्विटर पर लिखा- 'प्रिय भारतीयों, हमें आपातकाल घोषित कर देना होगा। देखो पूरे देश में क्या हो रहा है। टीवी की मानें तो लोग पुलिसकर्मियों और मेडिकल स्टाफ को पीट रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने का कोई अन्य तरीका नहीं है। सिर्फ ऐसा करना ही हम सभी के लिए अच्छा होगा। इससे पैनिक की स्थित फैल रही है'।


लोगों का रिएक्शन
इस ट्वीट के जरिए ऋषि कपूर का कहना है कि स्थिति को काबू में लाने के लिए आपातकाल घोषित कर दिया जाना चाहिए। इस ट्वीट पर लोग रिएक्टर कर रहे हैं। कोई उनकी बात से सहमत है तो किसी ने इसका विरोध भी किया है। एक ने कमेंट किया- सही कह रहे हैं, पुलिसवालों और मेडिकल स्टाफ को मारना सही नहीं है। वहीं, एक ने लिखा- इमरजेंसी का मतलब समझते हैं आप।