21 दिन के लॉकडाउन के ऐलान के बाद एक शख्स ने ऋषि कपूर से सवाल किया, "दारू का कोटा फुल है ना चिंटू चाचा।" शख्स के इस सवाल पर ऋषि ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने शख्स के सवाल का जवाब देते हुए लिखा, "ये एक और इडियट।" 

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की वजह से हजारों लोग मौत के मुंह में चले गए हैं। ये वायरस भारत में पैर पसार रहा है। इसी को देखते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे इस महामारी से बचने के लिए घर में रहे हैं। उन्होंने देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन किया है। आमजन की तरह बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पीएम मोदी की बात मानकर खुद को घर में बंद कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


ऋषि कपूर से पूछा
पीएम मोदी के इस ऐलान पर लगातार लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि, ऐसे समय में ऋषि कपूर से एक शख्स ने ऐसा सवाल किया है, जिस पर एक्टर ने उनको खरी-खोटी सुना दी है। ऋषि कपूर का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

Scroll to load tweet…


21 दिन का लॉकआउन
21 दिन के लॉकडाउन के ऐलान के बाद एक शख्स ने ऋषि कपूर से सवाल किया, "दारू का कोटा फुल है ना चिंटू चाचा।" शख्स के इस सवाल पर ऋषि ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने शख्स के सवाल का जवाब देते हुए लिखा, "ये एक और इडियट।" एक्टर के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Scroll to load tweet…


लोगों ने किया रिएक्ट
शख्स को खटी-खोटी सुनाते देख लोगों ने ऋषि कपूर को सलाह दी। एक ने कहा- जाने दो सर, अभी चुनौतियों से निपटना है। एक अन्य ने कमेंट किया- इग्नोर सर, लोग तो बोलते है, इन पर ध्यान देने की जरूरत नहीं। एक अन्य ने कमेंट किया- लोग क्रेजी है सर, इनको सीरियसरी मत लो। वहीं कुछ लोगों ने ऋषि कपूर के मजे भी लिए। एक ने कमेंट किया- मजे करिए चिंटू जी अब इस प्रकार का वाद विवाद हमारे लिए किसी मनोरंजन और व्यस्त करने वाली रणनीति से कम नहीं...। एक अन्य ने लिखा- इनका हमेशा कोटा फुल रहता है। ऊंट है स्टोर करके रखते है। 

Scroll to load tweet…


ठीक हो रहे कोरोना के मरीज
भारत में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 500 पार हो गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 519 कोरोना के मरीजों का पता चला है, जबकि 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को अब तक 52 नए मामले सामने आ चुके हैं। अच्छी खबर ये है कि 40 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

Scroll to load tweet…